फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp,political,jammu

प्रेम के साथ भाजपा की झोली में गिरा कमल

विज्ञापन
bjp,political,jammu
जम्मू। नेकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज, पूर्व विधायक कमल अरोड़ा, जिला अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी मेयर धर्मवीर सिंह जमवाल के अलावा जम्मू नगर निगम के दो निर्दलीय काउंसलर सुचा सिंह और अशोक सिंह सहित कई नेता रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में शामिल होने से नेशनल कांफ्रेंस को देवेंद्र सिंह राणा व सुरजीत सिंह सलाथिया के भाजपा में शामिल होने के बाद एक और बड़ा झटका जम्मू संभाग में लगा है।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य वरिष्ठ नेताओ ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। चुघ ने कहा जम्मू कश्मीर में सात दशक तक गुज्जर बक्करवाल समुदाय के अलावा महिलाओं, रिफ्यूजियों, वाल्मीकि समाज के साथ भेदभाव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को खत्म कर प्रदेश के हर नागरिक के साथ न्याय को सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा की विचारधारा को मानने वाले हर नेता का परिवार में स्वागत है। पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहा हैं। इस शुभ दिन पर जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं उनसे पार्टी ओर मजबूती मिलेगी ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि वह सही पार्टी में पहुंचे हैं। इतने बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा यह अब तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए अन्य नेताओ में नेकां के जिला अध्यक्ष ग्रामीण सोमनाथ खजूरिया, सांबा के जिला अध्यक्ष मोहिंद्र गुप्ता, संभागीय सचिव अरशद चौधरी और अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष रिंकू अरोड़ा आदि शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा के नेताओ में पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव डॉ. देवेंद्र मन्याल, देवेंद्र सिंह राणा, सुरजीत सिंह सलाथिया, प्रमोद कपाही और डॉ. प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed