फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP-PDP said "good start" on all party meeting

सर्वदलीय बैठक पर भाजपा-पीडीपी ने कहा 'अच्छी शुरुआत'

Sat, 13 Aug 2016 11:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 13 Aug 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
BJP-PDP said "good start" on all  party meeting
- फोटो : PTI

कश्मीर हिंसा पर शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक पर सबकी निगाहें टिकीं रहीं। भाजपा, पीडीपी, कांग्रेस, नेकां, पैंथर्स सबको बैठक के निष्कर्षों का इंतजार रहा। भाजपा और पीडीपी ने बैठक को सकारात्मक बताया तो कांग्रेस ने समस्या समाधान के लिए सभी से मिलजुल कर प्रयास करने को कहा।

विज्ञापन


पीडीपी नेता तथा रियासत के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक का स्वागत करते हुए यह एक अच्छी शुरुआत है। इसे आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया की स्थापना के लिए विश्वास बहाली के कदम भी उठाए जाने चाहिए। भाजपा विधायक रवींद्र रैना ने कहा कि पीओके के लोगों से बात करने की बात कह प्रधानमंत्री ने दिलेरी का परिचय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू, कश्मीर तथा लद्दाख के लोगों से बात करने की बात कही है, यह अच्छी पहल है। कश्मीर में पाकिस्तान की बंदूकें तथा पाकिस्तान के झंडे उठाने वालों से कतई बात नहीं होनी चाहिए। हुर्रियत से संविधान के दायरे में बात हो सकती है। 


उन्होंने कहा कि यदि हुर्रियत चाहती है कि वह भी बातचीत में शामिल हो तो पहले उसे भारत माता की जय बोलनी होगी और तिरंगे को सैल्यूट करना होगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि कांग्रेस की ओर से रियासत में लोगों का विश्वास तथा भरोसा जीतने के लिए दिए गए सुझाव स्वागत योग्य हैं। केंद्र सरकार को गंभीरता से इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed