फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP objected to statement made by Omar Abdullah regarding Tablighi Jamaat in Nizamuddin delhi

तब्लीगी जमात पर कुछ ऐसा बोले थे उमर, भाजपा के कविंद्र ने कहा- इसी घटिया सोच ने की कश्मीर की तबाही

Thu, 02 Apr 2020 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
BJP objected to statement made by Omar Abdullah regarding Tablighi Jamaat in Nizamuddin delhi
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों के लिए तब्लीगी जमात के बहाने मुस्लिमों को निशाना बनाना आसान हो गया है। कोरोना फैलाने का दोष मुस्लिमों के सिर नहीं मढ़ा जाना चाहिए। इसी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुला का यह बयान उनकी घटिया और तुच्छ सोच का परिणाम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। सभी को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। हवाई, सड़क और रेलवे परिवहन को भी केंद्र सरकार ने स्थगित कर दिया है। अधिकारी कोई भी हो चाहे हिंदू हो या फिर मुस्लिम, सिख और ईसाई हो, सभी से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह कर रहे हैं। यह स्थिति ऐसी है कि कोई भी व्यक्ति इस महामारी की चपेट में आ सकता है। कोरोना वायरस के संकट से कोई भी धर्म नहीं बच सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस सोच को आप बदलें, अगर नहीं बदला तो कार्रवाई होनी चाहिए

उन्होंने कहा कि जब मंदिर बंद है और मस्जिद को भी बंद करने के लिए सख्त निर्देश थे, उसके बाद भी निजामुद्दीन में लोग क्यों एकत्रित हुए थे। निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों के कारण कई लोग संक्रमित हो गए है, और मर रहे हैं, क्या यह सही है।

उमर अब्दुल्ला को देशवासियों से माफी मांगने की मांग करते हुए कविंद्र गुप्ता ने कहा ‘उमर अब्दुल्ला आपको माफी मांगनी चाहिए पूरे देश से क्योंकि आपकी यह घटिया सोच है। इसी ने देश की तबाही की है। कश्मीर की तबाही की है। इस सोच को आप बदलें। अगर नहीं बदला तो इस प्रकार के लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed