फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP national leaders gather in Katra

कटड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा

विज्ञापन
BJP national leaders gather in Katra
जम्मू। कटड़ा में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों के शनिवार देरशाम तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी आशीष सूद, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह समेत प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य पदाधिकारी शनिवार को कार्यालय पदाधिकारियों की बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

होटल क्लार्क इन सूट में कार्यालय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि कोरोना काल में भारत के मजबूत नेतृत्व व इरादों को पूरे विश्व ने देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को मुश्किल दौर से बाहर निकालने के अलावा विश्व भर को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए वैक्सीन देने का काम किया है। मोदी सरकार व भाजपा ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है और इससे प्रत्येक कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कोरोना महामारी से देश को प्रभावी तरीके से बाहर निकालने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि अब भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बारी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर इस पुण्य कार्य की सफलता में जुटेगा और देशवासियों को भी इसमें शामिल करेगा। उन्होंने जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के अलावा कोरोना काल में जन भलाई के कार्यों को बढ़चढ़ कर करने के लिए भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। महासचिव संगठन अशोक कौल ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के मुद्दों का उल्लेख किया। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट सुनील सेठी ने राजनीतिक प्रस्तावों को चर्चा के लिए पेश किया। महासचिव एडवोकेअ विबोध गुप्ता ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर महासचिव डा. देवेंद्र मनेयाल ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed