आरएस पुरा। भाजपा एससी मोर्चा की पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान बहादुर चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान मोर्चा के राज्य प्रभारी तथा जिला विकास परिषद सदस्य प्रो गारू राम भगत तथा महासचिव देवेंद्र कुमार मुख्य तौर पर मौजूद थे। राज्य प्रभारी प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि हाल ही में जम्मू कश्मीर में संपन्न हुए जिला विकास परिषद चुनावों में भाजपा पर लोगों ने विश्वास जताते हुए भाजपा उम्मीदवारों को कामयाब किया। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा की चार सीटों भाजपा ने शानदार जीत हासिल की । राज्य प्रभारी ने मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन जन तक लेकर जाएं आगामी विधानसभा चुनावों में भी भाजपा बेहतर प्रदर्शन करके जम्मू कश्मीर में सरकार बना सकें । इस मौके पर महामंत्री देवेंद्र कुमार, जिला प्रधान बहादुर चंद तथा मीरा साहिब से मंडल प्रधान रमेश कुमार ने भी अपने विचार रखे और कहा कि भाजपा एससी मोर्चा की तरफ से गांव-गांव में कार्यक्रमों का आयोजन कर सरकार की सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आने वाले दिनों में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाऐगा। बैठक के दौरान जिला विकास परिषद सदस्य विद्या मोटन, मनोहर लाल, अशोक चौधरी, गारा राम, सुमित पूसे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।