फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leaders organised dinner for ministers

संगठन के शीर्ष नेताओं ने ली मंत्रियों की क्लास

Sat, 13 Jun 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders organised dinner for ministers

डिनर के बहाने शनिवार रात्रि को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, संगठन महा सचिव अशोक कौल ने भाजपा के मंत्रियों को जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने की सलाह दी है। वन, समाज कल्याण मंत्री बाली भगत के सरकारी आवास पर बैठक में उपमुख्यमंत्री समेत भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर रियासत में भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के सौ दिनों के कामकाज खासतौर से भाजपा मंत्रियों के कामकाज पर चर्चा की गई। भाजपा ने जम्मू में एम्स विवाद के अलावा कश्मीर में अलगाववाद की घटनाओं में बढ़ोतरी और रियासत के हालात पर भी विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


जुगल ने भाजपा मंत्रियों से कहा कि वह जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करें ताकि पहली बार रियासत की सत्ता में आई भाजपा से जुड़ी लोगों की उम्मीदें पूरी हाें। पार्टी महासचिव संगठन अशोक कौल ने संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल स्थापित करने के मंत्रियों को आपसी तालमेल से काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को सभी चुनौैतियों का सामना करते हुए जम्मू कश्मीर में बेहतर सरकार मुहैया करवानी है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अलावा अन्य मंत्रियों ने सौ दिनों के अपने कामकाज का लेखा-जोखा भी पेश किया और सरकार के कार्यों बारे संगठन के नेताओं को जानकारी भी दी। इस अवसर पर भाजपा विधायक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed