{"_id":"601a4f2f68be41609216579a","slug":"bjp-leader-tarun-chugh-claims-srinagar-and-jammu-will-be-compared-to-delhi-bangalore-and-hyderabad-in-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चुघ का दावाः 2030 में दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद से की जाएगी श्रीनगर-जम्मू की तुलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के चुघ का दावाः 2030 में दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद से की जाएगी श्रीनगर-जम्मू की तुलना
Wed, 03 Feb 2021 12:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने श्रीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल और लोगों तक पहुंचाई गई योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा कश्मीर के हर कोने में पहुंच गई है और लोग हमारे काम की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच चुघ ने कहा कि श्रीनगर और जम्मू को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र पनप रहा है और वर्ष 2030 में श्रीनगर और जम्मू की तुलना दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद से की जाएगी, फर्क साफ दिखेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः घाटी में सुनाई देने लगा लाइट-कैमरा और एक्शन, बादशाह के साथ श्रीनगर में वीडियो शूट कर रही हैं शहनाज
विज्ञापन
चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच पंच से संसद तक जुड़ी हुई है और हमें प्रगति और विकास के लिए काम करना चाहिए। चुघ ने कहा कि भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद द्वारा जम्मू-कश्मीर में विकास की गति पर ब्रेक लग गई थी। लेकिन हम उन सभी कश्मीरी माताओं, भाइयों और बहनों को न्याय दिलाएंगे, जिनके अधिकारों को तथाकथित नेताओं ने छीन लिया है।
यह भी पढ़ेंः Weather बर्फबारी से गुलजार हुई 'जन्नत', 'चांदी की परत' से ढकी घाटी की तस्वीर देख लोग धोखा खा गए