फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP engaged in strengthening base in Kashmir by targeting assembly elections

भाजपा का मिशन जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों पर होमवर्क शुरू, ये है रणनीति

Fri, 18 Jun 2021 02:48 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 02:48 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर भाजपा कश्मीर में आधार मजबूत करने में जुट गई है। प्रदेश व राष्ट्रीय नेताओं के नियमित आधार पर दौरे होंगे।  स्थानीय नेताओं की सुरक्षा और मजबूत होगी।

विज्ञापन
BJP engaged in strengthening base in Kashmir by targeting assembly elections
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर प्रदेश लौटे भाजपा नेताओं ने मिले निर्देशों पर होम वर्क शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना कठुआ, सांबा जिलों का दौरे पर चले गए हैं। महासचिव संगठन अशोक कौल राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ आदि जिलों का दौरा एक से दो दिनों में शुरू करेंगे। कश्मीर प्रभारी सुनील शर्मा कश्मीर जाएंगे और वहां पर पार्टी का आधार मजबूत करने के काम में जुटेंगे। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में सत्ता हासिल करने के लिए कश्मीर संभाग में कुछ सीटों पर भाजपा का जीत दर्ज करना जरूरी है। इसके लिए राषट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश नेताओं को कश्मीर में आधार मजबूत करने और जन विश्वास जीतने के लिए गतिविधियां बढ़ाने के लिए कहा गया है। दिशा निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व रणनीति बनाकर कश्मीर में आधार मजबूत करने के काम में जुट भी गया है। प्रदेश नेताओं के अलावा राष्ट्रीय नेताओं के कश्मीर में नियमित अंतराल में दौरे होंगे। कश्मीर के स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर कश्मीर में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन

 
कश्मीर के नेताओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को खास हिदायत दे चुके हैं। भाजपा के स्थानीय नेताओं को सुरक्षा कर्मियों के साथ ही कश्मीर में दौरे करने के लिए कहा गया है। वहीं कश्मीर में जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए भाजपा नेताओं को अपनी भूमिका निभाने के लिए कहा गया है। भाजपा के कश्मीर प्रभारी एवं महासचिव सुनील शर्मा कश्मीर में डेरा डालेंगे और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून से लेकर छह जुलाई तक कश्मीर में एक हजार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जम्मू कश्मीर में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के अलावा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनके जन्मोत्सव छह जुलाई तक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जम्मू संभाग के कई जिलों का प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दौरा करना प्रस्तावित है। महासचिव संगठन अशोक कौल भी दौरे करेंगे। कश्मीर संभाग में महासचिव एवं कश्मीर प्रभारी सुनील शर्मा रहेंगे। जम्मू संभाग में पांच हजार स्थानों पर कार्यक्रम होंगे और कश्मीर में एक हजार स्थानों पर। जम्मू-कश्मीर में भाजपा जन आकांक्षाओं की पूर्ति के अलावा राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करने का काम भी करेगी। -रवींद्र रैना प्रदेश अध्यक्ष भाजपा जम्मू-कश्मीर

यह भी पढ़ें- तस्वीरें: इस साल भी नहीं लगा माता खीर भवानी का मेला, कोविड प्रोटोकॉल के तहत लोगों ने किए दर्शन    


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed