{"_id":"5e47be308ebc3ee60858bdc0","slug":"bjp-discussion-on-panchayat-by-election-ravindra-raina-said-party-fully-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की चुनाव पर चर्चा, रवींद्र रैना बोले- जम्मू-कश्मीर पंचायत उपचुनाव के लिए पार्टी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की चुनाव पर चर्चा, रवींद्र रैना बोले- जम्मू-कश्मीर पंचायत उपचुनाव के लिए पार्टी तैयार
Sat, 15 Feb 2020 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं की बैठक में पंचायत उप-चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पार्टी मुख्यालय में सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव सुनील शर्मा, युद्धवीर सेठी, मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, एमएलसी विबोध गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा पंचायत उप-चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कहा चुनाव पार्टी चिन्ह पर आधारित हैं। ऐसे में विकास कार्यों में तेजी की वजह से भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। चुनाव की तैयारी से संबंधित विभिन्न विषयों पर इस दौरान चर्चा हुई।
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास तेजी से हुआ है। अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद से ग्रामीण क्षेत्र तरक्की की राह पर अग्रसर हैं। जुगल ने कहा कि साल 2018 में हुए पंचायत चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने दुष्प्रचार किया और चुनाव बहिष्कार किया लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने चुनाव में वोट डालकर इन पार्टियों को कड़ा सबक सिखाया था। इसी तरह इस बार भी मतदाता बड़ी तादाद में वोट डालेंगे ऐसी पूरी उम्मीद हैं।
विज्ञापन