फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP and PDP leaders can become advisor to Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu

जम्मू-कश्मीरः उपराज्यपाल के सलाहकार बन सकते हैं कुछ सियासतदान, चर्चा में हैं ये दो नाम

Sat, 02 Nov 2019 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Nov 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
BJP and PDP leaders can become advisor to Lieutenant Governor Girish Chandra Murmu
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू और लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर के सलाहकार के तौर पर कई नेताओं के नाम इन दिनों चर्चा में हैं। जमीनी स्तर पर विश्वास बहाली के लिए केंद्र सरकार इस दिशा में आगामी दिनों में कदम उठा सकती है।

विज्ञापन

 
इस संबंध में चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं बार एसोसिएशन जम्मू के पूर्व अध्यक्ष सुनील सेठी और पीडीपी के पूर्व मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी के नाम चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार रहे कई लोगों को दोबारा मौका भी मिल सकता है। हालात सुधारने के लिए कश्मीर पर ज्यादा फोकस रहेगा और यहां पर सलाहकार के रूप में ऐसी शख्सियतों को मौका दिया जा सकता है जोकि जमीनी स्तर पर विश्वास बहाली कायम करने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा के कुछ नेताओं को भी उपराज्यपाल का सलाहकार बनाया जा सकता है। ऐसे ही लद्दाख संभाग से भाजपा के एक से दो नेताओं को उपराज्यपाल के सलाहकार की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed