{"_id":"68a391b8abfe6e4730096064","slug":"bisnah-news-minor-child-dead-news-rspura-news-c-10-1-jmu1038-689765-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव दबड़ में पानी की बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान निम्मी के रूप में
हुई है।
मृतक बच्ची के पिता राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार को बेटी निम्मी घर में खेल रही थी। वह पानी से भरी बाल्टी को पकड़कर खड़ी हो गई। इस दौरान वह बाल्टी में गिर गई, लेकिन इस ओर घर के किसी भी सदस्य का ध्यान नहीं गया। बाद में बेटी के घर में न दिखाई देने पर उनकी पत्नी बेटी निम्मी को ढूंढने लगी। पहले बाल्टी की ओर ध्यान नहीं गया।
बाद में निम्मी को बाल्टी में गिरा देखा गया। बच्ची बेसुध हो गई थी। उसे तुरंत बिश्नाह के अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद निम्मी को मृत लाया घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी बच्ची की मौत से गमगीन हैं। संवाद