फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Biradari mela in samba

Jammu News: फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने दाती मां के दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
Biradari mela in samba
सीमावर्ती गांव चंगिया में हुआ मेल का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में शुक्रवार को फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने जय दाती मां के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। दाती मां के दरबार में महीने की हर दशमी पर मेल का आयोजन किया जाता है, और दशहरे के दिन मुख्य वार्षिक मेल होती है। शुक्रवार को दशमी के मौके पर बिरादरी के अलावा अन्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक दाती मां के दरबार में शीश नवाया। मौके पर प्रबंधकों और दरबार के सेवकों ने देवस्थान को सजाया। उसके बाद विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। फिर श्रद्धालुओं के लिए द्वार खोल दिया गया।
शुक्रवार सुबह से ही बिरादरी के लोगों का आना शुरू हो गया था, और तकरीबन 10 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों ने माता का आशीर्वाद लिया। बिरादरी के नवविवाहित जोड़ों ने विधिपूर्वक रस्म भी मां के दरबार में निभाईं। इसके अलावा बच्चों के मुंडन भी हुए। जय दाती मां कमेटी के प्रबंधकों ने पुख्ता बंदोबस्त किए थे और आशीर्वाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया था। दरबार में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मां के सेवक सुदेश गुप्ता ने बताया कि हर बार मेल में वह दाती मां दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मेल के मौके पर सारी व्यवस्था का संज्ञान लेते हैं और 1 दिन पहले ही दाती मां के दरबार में पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी मां के दरबार में पक्के सेवक थे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते दाती मां के दरबार में सेवा करने का मौका उन्हें मिलता है। उन्होंने बताया कि यहां सच्चे मन से मांगी हर मनोकामना पूर्ण होती है। मां के अन्य सेवक बीडी शाह ने बताया कि कमेटी की तरफ से जो भी बंदोबस्त किए जाते हैं, वह सब दाती मां की कृपा से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed