{"_id":"571f24de4f1c1b3a64a92036","slug":"bio-chemistry-lab-open-in-jammu-gmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में खुली बायो कमेस्ट्री लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी में खुली बायो कमेस्ट्री लैब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में बायो कमेस्ट्री लैब को आम लोगों के लिए स्थापित की। इस लैब में हारमोन एनालिसिस का पता लगाने, एलर्जी टेस्ट व अन्य बीमारियों का पता लगाने के लिए टेस्ट किए जाएंगे। इसमें थायराइड टेस्ट भी होंगे।
विज्ञापन
विटामिन डी, विटामिन बी-12, हड्डियोें व जोड़ों की बीमारी, नर्व सिस्टम, ब्लड फारमेशन, टयूमर का पता लगाया जा सकेगा। इसमें होने वाले टेस्ट मार्केट से काफी कम दर पर होंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कुछ वार्डों का दौरा भी किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रिंसिपल व मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को आदेश दिया कि मरीजों को सुबह ब्रेक फास्ट देने की सुविधा दोबारा से लागू किया जाए। फंड की कमी के कारण इस सुविधा को कुछ समय से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
ब्रेक फास्ट सुविधा को दोबारा शुरू करने के लिए फंड की व्यवस्था भी की जाएगी। इस मौके पर डॉ जाहिद गिलानी, डा एएस भाटिया, निदेशक हेल्थ सेवाएं डा बलजीत सिंह पठानिया, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, सुपर स्पेेशलिटी अस्पताल, प्रशासक आदि अधिकारी भी मौजूद थे।