{"_id":"652da203dab1f0c4130289b5","slug":"billiards-and-snoccer-championship-jammu-news-c-10-jmu1037-224745-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 28वीं चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में इरहाम बने स्नूकर चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 28वीं चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में इरहाम बने स्नूकर चैंपियन
Tue, 17 Oct 2023 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम के बिलियर्ड्स हॉल में 28वीं राज्य बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप का समापन हुआ। इस दौरान आईपीएस रश्मी वजीर मुख्य अतिथि थीं, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। स्नूकर प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में इरहाम मीर विजेता और फुरकान वानी उपविजेता रहे।
बिलियर्ड्स में हार्दिक गुप्ता ने विजेता और वंश गुप्ता ने उपविजेता की ट्रॉफी हासिल। उमर उल इस्लाम जूनियर वर्ग में स्नूकर के विजेता रहे, जबकि इरहाम मीर उपविजेता रहे। बिलियर्ड्स में कामरान महिद विजेता और उमर उल इस्लाम ने उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। सीनियर वर्ग में अभिषेक पठानिया बिलियर्ड्स के स्टेट चैंपियन बने, जबकि सोहेल खालिद उपविजेता रहे। मुदस्सिर आशिक ने स्नूकर का स्टेट चैंपियन की ट्रॉफी जीती, जबकि यूनिस कुचे उपविजेता रहे।
चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वाधान में द बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन जेएंडके द्वारा किया गया था। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिल कपाही, महासचिव कुलदीप शर्मा, संयुक्त सचिव जीशान अहमद, उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता (जम्मू), उपाध्यक्ष (कश्मीर) उमर हिमायु और कार्यकारिणी सदस्य सोहेल खालिद, इशुक चौधरी, रोहित चोपड़ा, गुरजीव सिंह, जयदीप, विशाल अबरोल, राकेश गुप्ता, राहुल कपाही, ईशान खजूरिया और अरुण चौधरी , एसोसिएशन के सदस्य, राज्य खेल परिषद के अधिकारी उपस्थित रहे।