फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bike rally took out message to stay away from drugs and avoid mental stress

Jammu News: बाइक रैली निकालकर दिया नशे से दूर रह मानसिक तनाव से बचने का संदेश

Mon, 03 Mar 2025 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 03 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rally took out message to stay away from drugs and avoid mental stress
रियासी के लिए कटड़ा से निकलते बाइक सवार।  संवाद - फोटो : reasi
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से तलवाड़ा तक निकाली रैली
विज्ञापन

रियासी। कटड़ा ब्रदरहुड बाइकर्स ग्रुप ने रविवार को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया।
यह रैली श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से शुरू होकर तलवाड़ा तक निकाली गई। रैली के दौरान रियासी के ऋषि चौक पर पुलिस अधिकारियों ने बाइकर्स का स्वागत किया। इस रैली में करीब 20 युवा बाइकर्स शामिल हुए, जिन्होंने आमजन को नशे से दूर रहने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से बचने का संदेश दिया। ग्रुप के सदस्य हिमांशु शर्मा ने मीडिया के माध्यम से युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और मानसिक तनाव को कम करने के लिए खेलकूद और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल ने युवाओं से आग्रह किया कि वे जीवन की कीमत समझें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से दूर-दराज के इलाकों में भी जागरूकता फैलाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे जीवन की कीमत समझें और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। इस अवसर पर एसएचओ रंजीत सिंह राव और तलवाड़ा चौकी इंचार्ज रजत साहनी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed