{"_id":"5ff4a64e8ebc3e2e7b61038a","slug":"bijli-samba-news-jmu2262704167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा में बिजली बिभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति पर मंगलवार को दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कैली मंडी के सरपंच लब्लु संबयाल के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि विभाग लोगों को बिजली की सुचारु आपूर्ति करने में असफल रहा है।
उनका कहना था कि कस्बे में बिजली विभाग का सब डिवीजन कार्यालय है, लेकिन वहां कोई भी अधिकारी नहीं मिलता है। यदि लोगों को कोई परेशानी होती है तो उन्हें सिडको में विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता है। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन के साथ उपराज्यपाल के सलाहकार से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि इस ओर ध्यान दिया जाए। नहीं तो लोग सड़क पर उतरेंगे।
-------------------
बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
रामगढ़ । गांव रमलू में लगा ट्रांसफार्मर कई लोगों की जान ले सकता है। ट्रांसफार्मर पानी के बीच लगा है। अगर शार्ट सर्किट हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि इस ट्रांसफार्मर की देखभाल करें ताकि कोई बड़ा हादसा होने से टल सके। संवाद
विज्ञापन
---------------------
अखनूर में तीन से रात को ठप हो जा रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बा सहित अन्य पंचायतों में तीन दिन से रात को बिजली ठप होने से लोगों में रोष है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से गुहार लगाई है कि कड़ाके की ठंड में बिजली की आपूर्ति सुचारु की जाए। ताकि लोगों की परेशानियां का समाधान हो सके।
तीन दिन से अखनूर सहित अन्य पंचायतों में रोज रात को बारिश के चलते बिजली बंद होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में बड़ी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने बताया कि तीन दिन से रोज बिजली बंद हो जाती है। इससे कई प्रकार की परेशानियां का समाना करना पड़ रहा है। विभाग बिजली की सुचारु रूप से आपूर्ति के लिए कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड के चलते बिजली की आपूर्ति ठप होने से दिक्कतें बढ़ जाती हैं। विजय बर्मा ने बताया कि भीषण ठंड और ऊपर से बिजली की आपूर्ति रोज ठप होने पर लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा है। उन्होंने बताया बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सही नहीं होने का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है। विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि बिजली सुचारु रूप से करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
-----
रात्रि को लगातार बारिश से कुछ जगह लाइन खराब होने पर आपूर्ति बंद हो जाती है। शीघ्र ही खराब लाइन ठीक की जाएगी ताकि रात्रि को होने बिजली बंद का समाधान हो सके।
-शंकरा सिंह मन्हास, एईई, बिजली विकास विभाग