फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ी बिजली कटौती

विज्ञापन
bijli
ज्यौड़ियां। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है बिजली कटौती शुरू हो गई है। इससे लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार सुबह आठ बजे से पूरे क्षेत्र में बिजली बंद रही। शाम साढे़ पांच बजे के करीब आई और दो घंटे बाद सात बजे के करीब फिर बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर हम बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं, फिर भी हमें बिजली उपलब्ध कराने को लेकर क्यों नाकारा साबित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक दल एसडीएम खौड़ से भी मिला है। एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है। इसमें लोगों ने एसडीएम को बताया कि गर्मी और मच्छर ने हमारा जीना दूभर कर दिया है। बिजली विभाग की तरफ से घंटों बिजली की कटौती की जा रही है। लोगों ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए बताया कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम लोग चुप नही बैठेंगे और विभाग के खिलाफ सडकों पर आ जाएंगे। लोगों ने बताया कि अब तो ग्रिड स्टेशन कलीठ की क्षमता भी बढ़ा दी गई है, अब तो कोई समस्या आनी ही नहीं चाहिए। विभाग के जेई अविनव शर्मा ने बताया विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य चल रहा है जिसके चलते शट-डाउन लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed