फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BIG PLANS FOR COUNTER TERRORISTS IN KASHMIR

कश्मीर में आतंकियों के मुखबिरों की आएगी शामत, शुरू हुई बड़ी कवायद

Fri, 12 May 2017 03:29 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 12 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
BIG PLANS FOR COUNTER TERRORISTS IN KASHMIR
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : फाइल फोटो

युवा अफसर उमर फैयाज की आतंकियों की ओर से निर्मम हत्या के बाद घाटी में आतंकियों के मुखबिरों तथा ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) की शामत आएगी। सेना ने आतंकियों की सप्लाई लाइन को काटने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


इसके तहत आतंकियों तक पहुंचने वाली सूचनाओं को रोकने का फैसला किया गया है ताकि उन्हें पूरी तरह से अलग-थलग किया जा सके। इसके लिए आतंकियों को सुविधाएं मुहैया कराने वाले ओजीडब्ल्यू तथा आतंकियों के मुखबिरों को ढूंढने का काम तेज किया जाएगा। माना जा रहा है कि उमर की हत्या सटीक मुखबिरी के आधार पर ही हुई है।
विज्ञापन


सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आतंकियों का पनाहगार बनी दक्षिणी कश्मीर में ओजीडब्ल्यू तथा आतंकियों के मुखबिरों को ढूंढने के लिए इंटेलीजेंस ग्रिड को और मजबूत किया गया है। अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम तथा पुलवामा में सक्रिय इन लोगों की तलाश के लिए टीमें भी लगा दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों की धरपकड़ की कवायद तेज

BIG PLANS FOR COUNTER TERRORISTS IN KASHMIR
आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी - फोटो : डेमो पिक

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस अभियान का फायदा यह होगा कि सुरक्षा बलों के मूवमेंट के विषय में आतंकियों तक सूचनाएं नहीं पहुंच पाएंगी। साथ ही आतंकियों की धरपकड़ में भी आसानी रहेगी। सेना के एक अफसर ने बताया कि इलाके में सक्रिय ओजीडब्ल्यू तथा मुखबिरों के  बारे में सूचनाएं जुटाई जा रही हैं।

कोशिश है कि आतंकियों को क्षेत्र में मिल रहे समर्थन को भी कम किया जाए। इसके लिए उमर की हत्या को आम कश्मीरियों के बीच रखकर उन्हें यह समझाने की कोशिश की जाएगी कि अब तो आतंकी तंजीमें आम कश्मीरियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ऐसे में उनका समर्थन करने तथा मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी की घटनाओं से अवाम दूर रहे।

भूमिगत हुए ओजीडब्ल्यू और मुखबिर

BIG PLANS FOR COUNTER TERRORISTS IN KASHMIR
आतंकियों के मुखबिर भूमिगत - फोटो : FILE PHOTO

सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन हिजबुल तथा लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर तथा आतंकियों के मुखबिर भूमिगत हो गए हैं। उमर की हत्या के बाद से ही ज्यादातर हट बढ़ गए हैं। उन्होंने आस-पास के जिलों में सुरक्षित स्थान पर पनाह ले ली है। इसके लिए सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।

सेना ने चुनौती के रूप में लिया
युवा अफसर की हत्या को सेना ने चुनौती के रूप में लिया है। एक सैन्य अफसर ने बताया कि यह नया ट्रेंड काफी खतरनाक है। अब सेना के अधिकारियों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। अब तक पुलिस वाले ही निशाने पर रहते रहे हैं। इस खतरनाक मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए सभी सुरक्षाबलों से बेहतर समन्वय स्थापित कर आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed