फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Singh Solanki Interview Jammu Kashmir Assembly Election BJP Congress Parties Alliance

Interview: गठबंधन अपनी, विचारधारा अपनी जगह... चुनाव बाद तय होगा सीएम का चेहरा; भरत सिंह सोलंकी से खास बातचीत

Tue, 10 Sep 2024 01:09 PM IST
शाहरुख खान अमित कुमार, अमर उजाला, जम्मू
अमित कुमार, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने खास बातचीत में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी एजेंडे, नेकां के घोषणापत्र, उपराज्यपाल को दी गई अतिरिक्त शक्तियों समेत कई सवालों पर  जवाब दिए।

विज्ञापन
Bharat Singh Solanki Interview Jammu Kashmir Assembly Election BJP Congress Parties Alliance
Bharat Singh Solanki - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी का कहना है कि नेकां के साथ कांग्रेस का गठबंधन अपनी जगह है और पार्टी की विचारधारा और सिद्धांत अपनी जगह। चुनाव बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के लोगों की भलाई के लिए नेकां के साथ गठबंधन किया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने कभी भी सत्ता के लिए गठबंधन नहीं किया है। पार्टी हमेशा अपनी दर्शन और विचारधारा से आगे बढ़ी है। कांग्रेस के चुनावी एजेंडे, नेकां के घोषणापत्र पर कांग्रेस के नजरिए, उपराज्यपाल को दी गई अतिरिक्त शक्तियों, नेकां-कांग्रेस गठबंधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी के उठ रहे सुर, अलगाववाद पुष्टभूमि वाले लोगों के चुनाव में आने जैसे सवालों पर प्रभारी सोलंकी ने जवाब दिए। अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता के साथ हुए उनके साक्षात्कार के मुख्य अंश...
विज्ञापन


क्या है कांग्रेस का एजेंडा?
कांग्रेस का चुनाव में जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा (स्टेट हुड) दिलवाना मुख्य एजेंडा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी बोल चुके हैं कि आजादी के बाद किसी पहले जम्मू कश्मीर राज्य को यूटी बनाया गया है, जबकि देश में कई यूटी को विकसित करते हुए राज्य बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के लोगों की समस्याओं का समाधान स्टेट हुड से ही हो सकता है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर का शोषण करने के लिए इसे यूटी बनाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बार-बार कह रहे हैं कि मैंने संसद में स्टेट हुड का वादा किया है तो उन्हें इसे देने में किसने रोका है। चुनाव से पहले स्टेट हुड क्यों नहीं दिया गया। भाजपा कहती कुछ और है और करती कुछ और है। उलटा शाह जनता को स्टेट हुड पर गुमराह कर रहे हैं।

सवाल: 370 पर भाजपा स्पष्टीकरण मांग रही है, आप क्या कहेंगे?
जवाब: हम 370 पर पहले ही लोकसभा में सब कुछ स्पष्ट कर चुके हैं। कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लंबे अरसे तक देश में सरकार चलाई और देश को एकजुट रखा। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसी शख्सियतों ने बलिदान दिया। आज जितना भी अच्छा कर लो लोगों की अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं।
 

सवाल: टिकट आवंटन के बाद भीतरी असंतोष, बागियों से कैसे निपटेंगे? 
जवाब: किसी भी राजनीतिक दल में टिकट आवंटन के बाद असंतोष और अंतर्कलह का होना स्वाभाविक होता है। बागी भी अपने ही परिवार के लोग होते हैं। हम पहले उन्हें समझाएंगे, जोड़ेंगे और पार्टी की मुख्यधारा में लाने की कोशिश करेंगे। लेकिन ऐसे बागियों के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की सूरत में अनुशासन के तहत उन्हें निलंबित किया जाएगा।

सवाल: भाजपा नेकां के घोषणापत्र पर सफाई मांग रही है, क्या कहते हैं आप?
जवाब: नेकां का अपने दर्शन और विचारधारा वाला घोषणा पत्र है और कांग्रेस के अपने दर्शन और विचारधारा वाला घोषणा पत्र होगा। कांग्रेस ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया है और आगे भी अपने सिद्धांतों पर कायम रहेगी। हम नेकां के साथ भले ही गठबंधन में है, लेकिन हमारी अपनी विचारधारा और सिद्धांत हैं।

सवाल: उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां देने पर क्या कहना है?
जवाब: भाजपा खुद के बजाय सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से जम्मू कश्मीर में चुनाव करवा रही है। यहां के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां दे दी हैं। भाजपा हर हाल में जम्मू कश्मीर में सत्ता में रहना चाहती है।

 

सवाल: नेकां-कांग्रेस गठबंधन से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, कैसे निपटेंगे?
जवाब: कांग्रेस के पास टिकट मांगने वालों की संख्या बढ़ी है। कांग्रेस को लोग सत्ता में देख रहे हैं, इसलिए यह स्वाभाविक भी है। सरकार आई तो उन्हें एडजेस्ट करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

 

सवाल: अलग परिस्थितियों में क्या पीडीपी का सहारा ले सकते हैं?
जवाब: हमारे सर्वे और लोगों के रुझान से लग रहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेकां 55 से 60 सीट हासिल करेंगे। कांग्रेस 38 सीटों पर लड़ रही है। पहले और दूसरे चरण 9 तथा तीसरे चरण के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे।
 

सवाल: सत्ता में आए तो कौन होगा सीएम का चेहरा?
जवाब: यह चुनाव जीतने के बाद ही तय किया जाता है। हमारे चुने हुए विधायक और हाईकमान मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाते हैं। इसमें सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिया जाता है।

 

सवाल: अलगाववाद पुष्ठभूमि वाले लोग चुनाव के मैदान में हैं, इसे कैसे देखते हैं?
जवाब: जिस तरह से राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा में नफरत की दुकान बंद करके मोहब्बत की दुकान चलाने का संदेश दिया है, उसी तरह जम्मू कश्मीर में धीरे-धीरे शांति बहाल हो जाएगी। हम पूरी कोशिश करेंगे और जनता का आशीर्वाद पाएंगे।

 

कांग्रेस जल्द जारी करेगी घोषणा पत्र
हम अगले एक दो दिन में महत्वपूर्ण बुलेटप्वाइंट्स और गारंटी के साथ घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसमें जम्मू कश्मीर की जनता की अपेक्षाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा। जम्मू कश्मीर में तीन चरण में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से अपनी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। हम जम्मू कश्मीर की जनता का भला, प्रगति और शांति चाहते हैं। पिछले दस साल में यहां हालात बद से बदतर हुए हैं, जिसे हम ठीक करेंगे। इसके साथ जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed