फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Mata ki Jai reverberated on the success of Operation Sindoor

Jammu News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गूंजे भारत माता के जयकारे

विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai reverberated on the success of Operation Sindoor
जम्मू से कश्मीर तक पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा रैली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने और पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों के सम्मान में वीरवार को जम्मू से कश्मीर तक तिरंगा रैली निकाली गई। श्रीनगर और पहलगाम में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जबकि हंदवाड़ा में राष्ट्रीय सहायता संगठन ने। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी रैली निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय, सेना जिंदाबाद के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए भी नारे लगाए गए।
श्रीनगर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शेर-ए-कश्मीर पार्क से लेकर लाल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भाजपा के नेताओं डॉ. दरख्शां अंद्राबी, अल्ताफ ठाकुर, आरिफ रजा, वानी मुदस्सिर, साजिद यूसुफ शाह, बशीर भट, बिलाल पर्रे, मुश्ताक नूराबादी, इं. एजाज हुसैन के साथ अन्य लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सुबह साढ़े 10 बजे शेर-ए-कश्मीर पार्क से शुरू हुई। यात्रा में महिलाएं भी शामिल थीं। लोग ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर और तिरंगे लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, कर्नल सोफिया कुरैशी जिंदाबाद, हम हिंदुस्तानी हैं... हिंदुस्तान हमारा है आदि नारों से आसमान गूंजता रहा। यात्रा करीब 11 बजे लाल चौक पहुंची। यहां घंटाघर पर भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी शिविर खत्म किए गए। आतंकियों को भी ढेर किया है। वहीं अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि आतंकियों के साथ उसके आका (पाकिस्तान) को भी सबक सिखाया गया है। अब पाकिस्तान ने कोई हिमाकत की तो करारा जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़ों पर बुजुर्ग, युवाओं के हाथ में तिरंगा
पहलगाम/हंदवाड़ा। पहलगाम में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें युवाओं के हाथों में तिरंगा था। इस रैली में बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल हुए। उन्होंने घोड़ों पर सवार होकर देशप्रेम का इजहार किया। इस दौरान कहा कि उन्हें अपनी सेना पर गर्व है। राष्ट्रीय सहायता संगठन ने हंदवाड़ा में तिरंगा रैली निकाली। इसका नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष शेख इकबाल ने किया। इसमें दर्जनों पुरुष और महिला सदस्यों ने भाग लिया। रैली नए बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य चौक तक गई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed