फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bharat Jodo Yatra: Controversy over the inclusion of former minister Lal Singh, Mehbooba said – I do not mind

भारत जोड़ो यात्रा: पूर्व मंत्री लाल सिंह के शामिल होने पर घमासान, महबूबा बोली- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

Wed, 18 Jan 2023 03:58 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 03:58 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर हैं और हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री लाल सिंह के यात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उनके साथ शामिल हो रहा है और उसका मकसद क्या है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Controversy over the inclusion of former minister Lal Singh, Mehbooba said – I do not mind
महबूबा मुफ्ती - फोटो : instagram

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का सबसे ज्यादा खामियाजा जम्मू-कश्मीर को भुगतना पड़ा है। कांग्रेस के पास अपनी विरासत, भारत के विचार, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत को दोबारा प्राप्त करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं था।

विज्ञापन


इसलिए हम भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करते हैं और इसमें भाग लेंगे। 2018 कठुआ दुष्कर्म मामले में आरोपियों का समर्थन करने वाले पूर्व मंत्री लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़कों पर हैं, हजारों लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वह देश का ताना-बाना बुनने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उनके साथ शामिल हो रहा है और उसका मकसद क्या है। मुफ्ती ने कहा कि जोशीमठ में चार धाम तक सड़कें बनाने, सुरंग खोदने और बिजली परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए वहां के प्राकृतिक चीजों से खिलवाड़ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा कल जम्मू कश्मीर के साथ भी हो सकता है। प्रदेश के जंगलों में भी बड़े पैमाने पर सड़कें बन रही हैं जिसकी कोई निर्धारित संख्या नहीं है। 

पूर्व मंत्री लाल सिंह के शामिल होने पर कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा 

जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी है। इसका कारण पूर्व मंत्री लाल सिंह को यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलने को बताया।


पूर्व मंत्री ने जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म केस के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।


इसके बाद उन्होंने डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी बनाई थी। नाथ ने ट्वीट में कहा कि लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्ताव और इसकी अनुमति को देखते हुए उनके पास कांग्रेस को छोड़ने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed