{"_id":"5f6650688ebc3e9815112b31","slug":"bhadarwah-panchayat-representatives-accused-the-administration-for-discriminating-in-development-works-reasi-news-jmu219042736","type":"story","status":"publish","title_hn":"भद्रवाह के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भद्रवाह के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन पर विकास कार्यों में भेदभाव करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
भद्रवाह। पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों की बैठक शनिवार को भद्रवाह के बीडीसी चेयरमैन ओमी चंद की अध्यक्षता में डाक बंगला परिसर में हुई। इसमें ब्लॉक भद्रवाह के विभिन्न पंचों-सरपंचों ने भाग लिया। बैठक में भद्रवाह की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद जिला प्रशासन भद्रवाह में 14वें वित्त आयोग के कार्य, पंचायती राज संस्थानों सहित सार्वजनिक शिकायतों के निवारण में तेजी लाने जैसी गतिविधियों को लागू करने में विफल रहा है।
बीडीसी चेेयरमैन ओमी चंद ने आरोप लगाया कि पंचों-सरपंचों को विश्वास में लेने के लिए कई बार डीडीसी डोडा को सरपंचों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया है, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया। कोविड़-19 की रोकथाम को लेकर भी कोई बैठक नहीं किए जाने के कारण, ब्लॉक प्रशासन और प्रतिनिधियों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई है।
कुलसारी पंचायत के सरपंच साजिद मीर ने कहा कि कोविड़ -19 संकट के दौरान जिला प्रशासन पीएम के निर्देशों का मजाक बना रहा है। हम अपने लोगों के प्रतिनिधि हैं, अगर हम उनके लिए काम नहीं कर सकते, तो हमारा चुनाव कराने का क्या उद्देश्य था। हम कोविड-19 के दौरान गरीब लोगों की मदद करना चाहते हैं, लेकिन जिला प्रशासन के दयनीय रवैये के कारण, हम उनके लिए कुछ भी करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
सरतिंगल पंचायत के सरपंच इरशाद लावाई ने कहा कि 14वें वित्त आयोग के तहत भद्रवाह ब्लॉक में कोई कार्य नहीं हो रहा है। चक्का के सरपंच जावेद क़ाजी ने कहा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 14वें वित्त आयोजग के तहत कामों को मंजूरी नहीं देने में भेदभाव किया जा रहा है। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने एलजी मामले मेंहस्तक्षेप करने की मांग की है।