फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   beerpur, sports, jammu

Jammu News: बीरपुर स्कूल में 500 खिलाड़ियों ने बास्केटबाॅल, रस्साकशी में दिखाया दम

विज्ञापन
beerpur, sports, jammu
रस्साकशी में जोर लगाती लड़कियां
जम्मू। राष्ट्रीय खेल सप्ताह समारोह के तहत खेल परिषद ने शनिवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरपुर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया। मुख्य खेल अधिकारी मोहम्मद हनीफ की देखरेख में बास्केटबाॅल, रस्साकशी और पेनकैक सिलाॅट के अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। सरकारी और निजी संस्थानों से करीब 500 विद्यार्थियों ने इस मेगा इवेंट में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय पदक विजेता इंजीनियर वरुण सिंह जम्वाल ने पेनकैक सिलाॅट में एकल कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य और स्वास्थ्य चेतना की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरपुर की प्रिंसिपल अंजू देवी ने इस पहल को सराहनीय बताया। मैचों का संचालन शमसुद्दीन, गुरचरण सिंह, सुषमा जावाल, मंजीत सिंह, मुनीश्वर सिंह, धीरज सिंह, अजय शर्मा, संजय गुप्ता, रजत खजुरिया ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed