फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BAT attack in Uri sector

Jammu News: उड़ी सेक्टर में बैट हमले में सेना का जवान बलिदान

विज्ञापन
BAT attack in Uri sector
बारामुला : अंधेरे और खराब मौसम की आड़ में भागी पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम, तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश सेना ने नाकाम कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गया। माना जा रहा है कि आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने हमला किया था। बहरहाल सेना ने अब तक बैट हमले को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।



स्वतंत्रता दिवस से पहले नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के कमांडो और बॉर्डर एक्शन टीम ने मंगलवार रात चुरंडा इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की माइक (मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री) बटालियन की टीका पोस्ट पर हमला किया। इस क्षेत्र में 9 बिहार की एडवांस्ड यूनिट तैनात है। हमले में हवलदार अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अप्रैल में सेना ने इसी इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया था।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला बड़ा बैट हमला

सूत्रों के मुताबिक बैट और सेना के जवानों के बीच भारी गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि अंधेरे और खराब मौसम का फायदा उठाकर बॉर्डर एक्शन टीम वापस भागने में कामयाब हो गई। हमले के बाद घने जंगलों से घिरे इस इलाके में सेना ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। ड्रोन और सेना के हेलिकॉप्टरों को भी तलाशी अभियान में लगाया गया है। बुधवार देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला बड़ा बैट हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेना ने बहादुर जवान को दी श्रद्धांजलि



सेना ने बहादुर हवलदार अंकित कुमार को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, चिनार कोर बहादुर हवलदार अंकित कुमार के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने उड़ी में नियंत्रण रेखा पर ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। चिनार वॉरियर्स उनके अदम्य साहस और बलिदान को सलाम करते हैं, गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं।


बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में सुरक्षा सख्त

स्वतंत्रता दिवस से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नियंत्रण रेखा पर खासकर बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। उन्नत निगरानी में सक्षम ड्रोन, आधुनिक राइफलों और स्नाइपर गन के साथ सुरक्षाबल हर पल चौकस नजर रखे हुए हैं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीमें नाकाबंदी और तलाशी अभियान भी चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed