{"_id":"6079c0fb8ebc3e8d305467b3","slug":"baramulla-police-vigilance-prevents-two-minors-from-becoming-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस की सतर्कता से लौटी खुशी, दो नाबालिगों को आतंकी बनने से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस की सतर्कता से लौटी खुशी, दो नाबालिगों को आतंकी बनने से रोका
Fri, 16 Apr 2021 10:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:23 PM IST
सार
घाटी के भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सुरक्षाबल हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को उनके परिवारों को सौंपा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले में दो नाबालिग गुमराह लड़कों की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों को सौंपा। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस स्टेशन क्रेरी द्वारा 11 अप्रैल 2021 को दो ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि इन दोनों ने क्षेत्र के दो नाबालिग लड़कों को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
आनन-फानन पुलिस ने लड़कों की पहचान की और हिरासत में लिया। दोनों नाबालिगों की बारामुला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने काउंसलिंग की। इसके बाद उनके माता-पिता को सौंप दिया गया। इस दौरान पुलिस ने अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी है ताकि वे देश विरोधी तत्वों के शिकार न बन पाएं। पुलिस के इस प्रयास के लिए लड़कों के परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कश्मीर में बर्फबारी: शीतलहर की चपेट में घाटी, बारिश का सिलसिला भी जारी, देखिए तस्वीरें