{"_id":"2e7aba15920fec3e2820dd6d1d7be2b1","slug":"bad-weather-in-jammu-kashmir-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के मौसम में बदलाव आने वाला है। जम्मू संभाग में जहां बारिश और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है तो वहीं कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अच्छे हिमपात के आसार हैं। 16 से 21 फरवरी तक बिगड़ने वाले मौसम के मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो पिछली रात से 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
विज्ञापन
पिछले छह दिनों में पहली बार यह तापमान बढ़ा है। काजीगुंड का रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोकरनाग का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का माइनस 2.2, लेह का माइनस 9.9 डिग्री, कारगिल का माइनस 14.8, पहलगाम का माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल का न्यूनतम तापमान 5.3 और बटोत का न्यूनतम तापमान 7.7, कटड़ा का न्यूनतम तापमान 11.8, भद्रवाह का न्यूनतम पारा 3.0 और कठुआ का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.7 तो जम्मू में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूूनतम तापमान 10.5 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि 16 फरवरी सुबह से ही मौसम बदलने का असर दिखने लगेगा। 21 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश व बर्फबारी होगी। पीर पंजाल की पहाडि़यों सहित अन्य ऊंचे पर्वतीय इलाकों में तेज बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर घाटी में बर्फबारी व जम्मू के मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।