फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bACk to village

समस्याओं का समाधान न होने से पंचायत प्रतिनिधि नाखुश

विज्ञापन
bACk to village
बाड़ी ब्राह्मणा में प्रदर्शनी में भाग लेते बिपुल पाठक।
सांबा। आम लोगों के घरों तक अधिकारियों को भेज कर लोगों की समस्याओं का समाधान कराए जाने के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश शासन की ओर से बैक टू विलेज-4 की शुरूआत की गई है। ताकि आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो सके। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सांबा जिले के विभिन्न ब्लॉक की पंचायतों में सोमवार को कार्यक्रम किए गए। प्रत्येक पंचायत के अधिकतर पंचायत प्रतिनिधि निराश ही दिखे। मदून पंचायत की वार्ड-3 के पंच गुलशन कुमार ने कहा कि उन्होंने बैक टू विलेज-एक, दो व तीन में जो समस्याएं रखी थीं, आज तक पूरी नहीं की जा सकी हैं। फिर ऐसे में बैक टू विलेज-4 का कोई फायदा नही है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के 27 मामले दिए थे, जिनमें से तीन ही पास किए गए। उन्हें एक किश्त तो मिली, लेकिन लेंटर के लिए अगली किश्त नहीं मिलने से वह लोग परेशान हैं कि सर्दी में बिना घर के कैसे रहेंगे। आज भी वह तिरपाल लगाकर गुजर बसर कर रहे हैं। उनके वार्ड में हैंडपंप में गंदा पानी आ रहा है। आज तक ठीक नही कराया गया है। सोलर लाइटें खराब हैं।
विज्ञापन

सदोह पंचायत के नायब सरपंच दवेंद्र सिंह ने मांग उठाई कि तारबंदी के आगे की भूमि का किसानों को मुआवजा दिया जाए या उन्हें भूमि दी जाए। किसानों को पंप सेट के लिए अलग से ट्रांसफार्मर दिए जाएं। पंगदौर के पंच संजीव चौधरी ने कहा कि कंगवाला में स्टेडियम बनाया जाए। सामुदायिक भवन दिया जाए। पंच हरदीप कौर ने नए राशन कार्ड बनाने की मांग की। पंच रकेश कुमार ने ब्राह्मणा मोहल्ले से सोरडी तक मार्ग बनाने की मांग रखी। रख अंब टाली के सरपंच विनोद कुमार ने कहा कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दो बार उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर रखा था। उपायुक्त के आश्वासन पर उन्होंने कार्यक्रम में भाग लिया है। उनकी पानी की समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए। जिनमें कृषि, शिक्षा, बैंक, उम्मीद योजना, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग आदि के रहे। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के भी उद्घाटन कराए गए। बीडीसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी व डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने कार्यों के उद्घाटन किए।
--------------
शौचालय का धन कहां गया
सांबा। मदून पंचायत में मदून कॉलोनी निवासी हरबंस लाल ने कहा कि हमें कहा गया कि शौचालय बनाएं, उन्हें सरकार की ओर से धन दिया जाएगा। ऐसे में उन्होंने शौचालय तो बना दिया, जब विभाग के पास गए तो पता चला कि उनका धन निकल चुका है। उन्हें धन मिला नहीं, तो यह धन कहां गया।
विकास कार्यों का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के तहत सोमवार को रामगढ़ ब्लाक की 18 पंचायतों में अधिकारियों ने पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों परेशानियों को सुना।
सरकार की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे चौथे चरण में पंचायत अधिकारियों के साथ-साथ सभी विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर मौजूद रहे। जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित विकास कार्यों की जानकारियां उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में पहले दिन पंचायत अधिकारियों ने तीसरे चरण में रखे गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पंचायत स्तर पर युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। डीडीसी चेयरमैन केशव दत्त शर्मा तथा बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह ने चक बालोतरा, चक छंटाका, दंग छन्नी कौ ब्रह्माणा पंचायत का दौरा करके लोगों से कहा कि अपनी परेशानियों को कार्यक्रम में रखनी चाहिए। ताकि उनका निपटारा हो सके।
बीडीओ दीक्षा रैना ने रामगढ़ की अठारह पंचायतों का दौरा किया, और लोगों की समस्या को सुना। आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आपके काम को पूरा किया जाएगा।
21 विभाग के अधिकारी पंचायत के नुमाइंदों से हुए रूबरू
बरोड़ी में बैक टू विलेज 4 का आगाज, प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास विभाग ने किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत बरोड़ी में सोमवार को बैक टू विलेज-4 का आगाज कर दिया गया है। इसमें प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विपुल पाठक ने पंचायत का दौरा किया और 21 विभाग के अधिकारियों ने पंचायत के नुमाइंदों से रूबरू हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया गया। हर काउंटर पर विजिट करने के बाद उन्होंने निरीक्षण किया और विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से बातचीत की। उसके बाद पंचायत घर में बैठक हुई, जिसमें पंचायत के नुमाइंदे और 21 विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने 21 विभाग के अधिकारियों से कामकाज के बारे में विचार विमर्श किया। हर विभाग के अलग-अलग अधिकारी से उन्होंने जानकारी ली। सरपंच शहनाज अख्तर ने बताया कि उनकी मासिक बैठक में विभाग के अधिकारी सहयोग नहीं देते हैं। इक्का-दुक्का अधिकारी ही पहुंचते हैं। उनके काम अधर में लटक जाते हैं।
विपुल पाठक ने कहा कि पंचायतों में मासिक बैठक होने के कारण स्टाफ की कमी भी हमारे पास है, जिसके चलते सभी विभाग के अधिकारी कई बार नहीं पहुंच पाते हैं। आप एक बैठक में कुछ विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बैठक कर लें, दूसरी बैठक में दूसरे विभाग के अधिकारियों को बुला लें, जिससे काम में बाधा न आए। पंचायत के नुमाइंदों ने बिजली की तारों को लेकर समस्या बताई, जिसपर बिजली विभाग के अधिकारी को तुरंत आदेश दिया गया। विपुल पाठक ने 21 विभाग के अधिकारी और पंचायत के नुमाइंदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ग्रहण की। उन्होंने गवर्नमेंट हाई स्कूल का दौरा किया। बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अमृत सरोवर का दौरा किया, और उसकी चारदीवारी पर कहा कि जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम जन से साथ सीधा संवाद किया जाएगा।
यूथ क्लब की नियमित बैठकें की जाएं : शर्मा
खनन विभाग के सचिव ने स्मैलपुर पंचायत को बी2वी4 विजिट के दौरान गुणवत्तापूर्ण कामकाज के लिए दिया मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। खनन विभाग के सचिव अमित शर्मा ने सोमवार को बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम के तहत स्मैलपुर पंचायत का दौरा किया। सरपंच बलवंत सिंह मन्हास व अन्य ने उन्हें पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति से अवगत कराया। सचिव ने पंचायत घर मेंलोगों और पीआरआई सदस्यों के अलावा अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं।
सचिव ने विभिन्न विभागों की तरफ से प्रदान की जा रही 200 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का उचित उपयोग करने के लिए कहा। स्वच्छ पानी के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा। उन्होंने उल्लेख किया कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यूथ क्लब, महिला क्लब, वरिष्ठ नागरिक क्लब और पानी समितियों को नियमित रूप से बैठक करनी चाहिए। अमित शर्मा ने गांव के मेटाडोर स्टैंड तक जाने वाले एक बड़े सड़क निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। बाद में सचिव ने अमृत सरोवर का दौरा किया जो एक प्रसिद्ध स्थानीय देवता मंदिर के निकट स्थित एक प्राकृतिक तालाब है।
स्मैलपुर पंचायत में कार्यक्रम के दौरान सचिव ने स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्टेडियमों और विकास कार्य स्थलों सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों का दौरा किया। उन्होंने पंचायत में पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित खेल आयोजन के दौरान पंचायत के युवा खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और बातचीत की। उन्होंने लाभार्थियों के बीच बेबी किट, खेल उपकरण और कृषि बीज वितरित किए और स्मैलपुर ग्राम हाट के विभिन्न विभागीय स्टालों का दौरा किया।
इस मौके पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसीडी सिद्धार्थ धीमान, डीपीओ जोगिंदर जसरोटिया, बीडीओ सूरज सिंह, बीडीसी अध्यक्ष रजनी देवी और डीडीसी सदस्य, सुरैया बेगम मौजूद रहे।
पारंपरिक शिल्पों को बढ़ावा देने के लिए बोबो दी संदुखडी को दिया एकल ब्रांड नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सभी पारंपरिक शिल्पों को बढ़ावा देने के लिए बोबो दी संदुखडी को एक एकल ब्रांड नाम दिया है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शोकेस करने के लिए एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। सैकड़ों हस्तशिल्प उत्पाद ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति खरीद के लिए मैसेज भेज सकते हैं और उत्पाद बनाने के लिए ऑर्डर भी दे सकते हैं।

यह डिजिटल प्लेटफॉर्म हर उस कारीगर, बुनकर, छोटे उद्यमी के लिए उपलब्ध होगा, जिनकी बाजार में पहुंच कम है। बोबो दी संदुखडी ब्रांड नाम कला प्रेमियों के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के लिए बल्लेबाजी करने वालों और स्थानीय और छोटे उद्यमियों का समर्थन करने वाले लोगों के साथ तालमेल बिठाने की उम्मीद है। जिला प्रशासन स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के क्षमता निर्माण को संभालेगा ताकि वे बिचौलियों के हस्तक्षेप के बिना अपने उत्पादों का स्वतंत्र रूप से प्रचार और विपणन कर सकें। ब्रांड को रमेश कुमार संभागीय आयुक्त, द्वारा अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त और एमडी एनएचएम की उपस्थिति में लॉन्च किया गया। जो चल रहे बी 2 वी 4, जिला अधिकारियों, पीआरआई और स्थानीय लोगों के दौरान पंचायत छनी मन्हासा के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed