{"_id":"6361697c7516806dc37a932c","slug":"back-to-village-billawer-news-jmu2713624136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित रिया टांडी-गोरठा, जाननु व जनौता सड़क का निर्माण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रस्तावित रिया टांडी-गोरठा, जाननु व जनौता सड़क का निर्माण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। पीएमजीएसवाई की ओर से मिडल स्कूल रिया टांडी से गोरठा, जाननु और जनौता गांवों के लिए सड़क प्रस्तावित थी, जिसका आजतक निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण इन गांवों के लोग आज भी पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। इसलिए प्रस्तावित सड़क का जल्द निर्माण किया जाए। यह मांग सरपंच मित्तु देवी और नायब सरपंच सतीश कुमार बैक टू विलेज कार्यक्रम के चौथे चरण के तहत बिलावर ग्रामीण पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उठाई है।
बी2वी4 के तहत बिलावर ग्रामीण पंचायत में कार्यक्रम हुआ, जिसमें मंगलवार को सेल्स टेक्सेस कमिश्नर डॉ. रश्मि सिंह ने हिस्सा लिया। पंचायत घर गोरठा में हुए कार्यक्रम में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने गवर्नमेंट मिडल स्कूल गोरठा का दर्जा बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधियों ने बताया कि बिलावर ग्रामीण पंचायत के ज्यादातर इलाके को सरकार ने पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया है, लेकिन टेरढ़ा, जाननु जनोता, बखतपुर और टगोंड गांवों इससे बाहर रखा गया है। इन चार गांवों को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाए। नायब सरपंच ने कहा कि बखतपुर वाटर सप्लाई योजना का काम कई साल पहले पूरा किया गया था, लेकिन लोगों को आजतक इसका लाभ नहीं मिला है। जल्द पंपिंग स्टेशन पर बिजली का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाया जाए। बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत पंचायत में कई विकास कार्य करवाए गए थे, जिनका सिर्फ 50 प्रतिशत भुगतान हुआ था। शेष पैसे को आजतक नहीं दिया गया है।
इससे पहले अधिकारी ने सुबह 11 बजे सुकराला गांव में पहुंच कर मल माता के मंदिर में हाजिरी लगाई। इसके बाद गवर्नमेंट हाई स्कूल सुकराला के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, राजस्व विभाग, आयुष विभाग और भेड़ पालन विभाग की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। पंचायत घर परिसर में पौधरोपण भी किया यगा। बैठक में एडीसी बिलावर विनय खोसला, जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य, ब्लाक चेयरमैन बिलावर, नगर कमेटी बिलावर के चेयरमैन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सनद रहे कि कमिश्नर सेल टेक्सेस डॉ. रश्मि सिंह बिलावर ग्रामीण पंचायत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को भी अधिकारी पंचायत में पहुंचकर कई विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी और लोगों की समस्याएं सुनेंगी।