फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   back to village

शिकवे शिकायतों के बीच बैक टू विलेज-4 संपन्न

विज्ञापन
back to village
परगवाल में बैक टू विलेज कार्यक्रम में मौजूद लोग।
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल की छह पंचायतों में बैक टू विलेज-4 कार्यक्रम शिकवे शिकायतों के बीच मंगलवार को संपन्न हुआ। मंगलवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन पंचायतों में कई कार्यक्रम हुए, जिसमें सरकार की तरफ से नियुक्त अधिकारियों समेत विभिन्न विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों की नब्ज टटोली तथा परिचर्चा की। पंचायत परगवाल अपर में कार्यक्रम की शुरुआत वॉलीबाल मैच के साथ हुई, जिसमें छोटे बच्चों ने खेल दिखाया। सरपंच पोली देवी भी मौजूद रहीं। पंचायत भलवाल मोलू में हुए कार्यक्रम में किसानों को भूमि पासबुक बांटी गई। सरपंच स्वर्ण कांत, तहसीलदार मनजीत सिंह भी मौजूद थे। पंचायत गुड़ा मन्हासां में सरपंच जसपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, राम स्वरूप, ओम प्रकाश ने गांवों में कार्यक्रमों का आयोजन कर खेलकूद, सरकारी विभागों का निरीक्षण तथा पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। क्षेत्र के सरपंचों ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का शुक्रिया अदा किया। संवाद
विज्ञापन

विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की
अखनूर। ब्लॉक भलवाल ब्राह्मण और मैरा मेंदरिया में बैक टू विलेज के चौथे चरण पर मंगलवार को 22 पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अलग-अलग पंचायतों में ग्रामीणों की समस्या सुना और समाधान करने आश्वासन दिया गया। कुछ ग्रामीणों की तरफ से विकास कार्य नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न पंचायतों में संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने मनरेगा योजना की बकाया राशि नहीं मिलने पर हो रही परेशानी और राशि के भुगतान के लिए कई अधिकारियों को गुहार लगाने पर राशि भुगतान नहीं होना वहीं पंचायतों में खस्ताहाल सड़कों, बिजली और पानी की किल्लत की समस्या के बारे में अवगत करवाया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में एक किश्त मिलने के बाद दूसरी नहीं मिलने में हो रही परेशानी की जानकारी दी। संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों को समय पर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर सरपंच और पंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed