{"_id":"64e3c4b9d004c11aaf081799","slug":"baba-budha-amarnath-jammu-news-c-10-jam1006-185986-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चौथे जत्थे में 959 श्रद्धालु बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चौथे जत्थे में 959 श्रद्धालु बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। सोमवार को चौथे दिन सीआरपीएफ के डीआईजी जम्मू-पुंछ रेंज राकेश सेठ और बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज डोनेरिया ने भगवा ध्वज दिखाकर जत्थे को रवाना किया। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पूंछ के लिए रवाना हुए।
दल के प्रांत संयोजक कार्तिक सूदन ने बताया कि चौथे जत्थे में 959 यात्रा पर गए हैं। इनमें दक्षिण गुजरात, बंगाल, बिहार, मालवा, उत्तर जरात एवं पंजाब से श्रद्धालु हैं। डीआईजी राकेश ने कहा कि यात्रा की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल निर्विघ्न यात्रा का संचालन करें। इस अवसर पर यात्रा प्रमुख एवं क्षेत्र संयोजक किशन प्रजापत, पटना संयोजक जन्मेजय, बजरंग दल प्रार्थना संयोजक कार्तिक सूदन उपस्थित थे।
मलमास के तीसरे सोमवार को दिनभर रणबीरेश्वर मंदिर में लगीं भक्तों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मलमास के बाद सावन के तीसरे सोमवार को जम्मू के शिवालयों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। रणबीरेश्वर मंदिर में सुबह से भी श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। जहां भक्तों ने जलाभिषेक कर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
सावन मास भगवान शिव को समर्पित है। इसमें सोमवार का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो महिलाएं सोमवार व्रत रखती हैं उनकी मन्नतें पूर्ण होती हैं। मंदिर के शास्त्री बलवंत शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त को व्रत का उद्यापन होगा। मंदिर सुबह 4 बजे भक्तजनों के लिए खोला जा रहा है। आरती अलसुबह 4:30 बजे होती है और 5:30 तक भगवान शिव की स्तुति की जाती है।