{"_id":"6866e0a7a0590b04c9087f76","slug":"awareness-news-samba-news-c-273-1-now1001-101273-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घर-घर जाकर लोगों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घर-घर जाकर लोगों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
नौशेरा बीडीओ ने लंगर गांव में चलाया अभियान, पानी उबालकर पीने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। राजोरी के धार साकरी में दूषित पानी से लोगों के बीमार होने के चलते नोशेरा के लंगर गांव में वीरवार को जागरूकता अभियान चलाकर लेकर लोगों को जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) गुखुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के सेवन का महत्व बताया। लोगों को पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी गई।
बीडीओ ने कहा, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर निवासी, विशेष रूप से दूरदराज के सीमावर्ती गांवों के लोग स्वस्छ पानी पीने के महत्व को समझें। हम नहीं चाहते कि घार सकरी की घटना कहीं और दोहराई जाए। लोगों को जल शोधन तकनीकों पर के उपायों वाले पर्चे भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने लोगों से बीमारी के किसी भी लक्षण की तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को रिपोर्ट करने की अपील की।