फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   awareness camp

Jammu News: बाना चक में किसानों को बताए जैविक खेती के फायदे

विज्ञापन
awareness camp
स्काॅस्ट ने गांव में पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए करवाया प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। गांव बाना चक में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्काॅस्ट) जम्मू के अधिकारियों ने किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती के फायदों से जागरूक किया।
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम की वैकल्पिक कृषि प्रणाली के तहत सतत व पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना के मुख्य अन्वेषक व प्रोफेसर डॉ. बलवीर धोत्रा ने मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने, रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के उपयोग को कम करने के बारे में बताया। इसके साथ ही सुरक्षित व स्वास्थ्यप्रद भोजन उत्पादन के लिए प्राकृतिक व जैविक खेती के महत्व के बारे में बताया। प्रतिभागियों को जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य, जैविक खाद तथा प्राकृतिक कीट प्रबंधन विधियों सहित प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेती की लागत कम हो सकती है। किसानों की आय बढ़ सकती है। पर्यावरणीय संतुलन भी बना रह सकता है। कार्यक्रम में किसानों ने विशेषज्ञों से सक्रिय रूप से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने भविष्य में ऐसे जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed