फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Awaam ki Awaaz: Pink buses demand to run in Srinagar zero tolerance against garbage suggested in lg manoj sinha adressed Awaam ki Awaaz program

Awaam ki Awaaz: श्रीनगर में चले पिंक बसें, कचरे के खिलाफ हो जीरो टॉलरेंस- अवाम की आवाज कार्यक्रम मिले ये सुझाव

Sun, 19 Jun 2022 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 03:42 PM IST
सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अवाम की आवाज कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने प्रदेश के लोगों द्वारा भेजे गए जरूरी सुझावों और उनके कामों का जिक्र किया।

विज्ञापन
Awaam ki Awaaz: Pink buses demand to run in Srinagar zero tolerance against garbage suggested in lg manoj sinha adressed Awaam ki Awaaz program
LG Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल ने कहा कि दो दिन बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। योग विशुद्ध रूप से विज्ञान है। योग चेतना और शारीरिक स्वास्थ्य का उच्चतम स्तर है। बहुत से वैज्ञानिक अध्ययन इसकी पुष्टि करते हैं कि योगासन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर की एकाग्रता और सक्रियता को बढ़ाने में मदद करते हैं। योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। प्राकृतिक और स्वस्थ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में योग केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस वर्ष स्कूली शिक्षा विभाग भी बड़े पैमाने पर योग दिवस मना रहा है। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयास भी कार्यक्रम के फोकस में रहे। कहा कि इस योजना के तहत जिलों को निर्यात हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में श्रीनगर की महरीन अल्ताफ ने सुझाव दिए कि महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसें शुरू की जानी चाहिएं। साथ ही अन्य बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें होनी चाहिएं। जम्मू की निधि गोयल ने भ्रष्टाचार की तरह कचरे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निधि का कहना है कि जम्मू का स्मार्ट सिटी के निर्माण की तरफ  कदम तभी बढ़ेगा जब लोग स्वच्छता से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। इसके लिए लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कचरा फैलाने पर जुर्माना लगाने की सुझाव दिया।

बीएसएनएल नेटवर्क के ऑडिट की मांग  

श्रीनगर से अतहर खान ने बीएसएनएल ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन के इलाकों में ऑडिट करवाने की मांग की। अतहर का कहना है कि दूर-दराज इलाकों में बहुत से लोग बीएसएनएल पर निर्भर हैं। यहां बीएसएनएल ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां सही नेटवर्क नहीं मिलता है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा प्राइवेट टेलीकॉम को जम्मू-कश्मीर में आमंत्रित किया जाना चाहिए। वहीं, उपराज्यपाल ने बताया कि टेलीकॉम को लेकर हाल ही में रिव्यू मीटिंग की गई थी। लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन कंटेंट पोर्टल बनाने का सुझाव

श्रीनगर से शिल्पी भट्ट ने दिशा और स्वयं पोर्टल की तरह प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन कंटेंट पोर्टल बनाने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि इससे प्रदेश के विद्यार्थियों को अपनी भाषा में अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करने में मदद मिलेगी।

आईटी से जुड़े इवेंट कराए जाने का सुझाव

उधमपुर के पुनीत शर्मा ने आईटी से जुड़े इवेंट कराए जाने का सुझाव दिया। वहीं, राजोरी के शुभम ने सुझाव दिया कि मशहूर धार्मिक स्थलों के प्रचार के लिए लोगों को भी इसके साथ जोड़ा जाना चाहिए। इसके लिए समय-समय सेमीनार, प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम किए जाने चाहिएं।

कभी आर्थिक तंगी झेली, अब ‘प्रीती मशरूम’ ब्रांड ने बनाई पहचान

उपराज्यपाल ने बताया कि जम्मू और आसपास के इलाकों में ‘प्रीती मशरूम’ ब्रांड से लोग परिचित हैं। जम्मू के गांव अकालपुर की निवासी प्रीति चिब और उनके पति कर्ण सिंह का परिवार कभी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। फिर दोनों ने मिल कर मशरूम की खेती शुरू की। मेहनत से उपजाए मशरूम को बाजार में नई पहचान मिली। प्रीती से प्रेरित होकर आसपास की महिलाओं ने खुद का कारोबार शुरू किया। इस तरह अब आत्मनिर्भर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि ‘प्रीति मशरूम’ आत्मनिर्भरता, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण का पर्याय बन गया है।

पुआल की चप्पल को संजो रहे अब्दुल समद

बांदीपोरा के केहनुसा के अब्दुल समद धान की पुआल चप्पल को संजोने के लिए प्रयासरत हैं। इस पारंपरिक कला को जीवित रखने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उपराज्यपाल ने उन्हें बधाई दी।

जावेद कर रहे होकरसर वेटलैंड को साफ  

जैनकोट के जावेद अहमद होकरसर वेटलैंड को साफ  करने के लिए लोगों को लामबंद कर रहे हैं। जावेद का कहना है कि शुरू में तो कम लोग ही उनके साथ थे, लेकिन धीरे-धीरे लोग आने लगे और कारवां बढ़ता गया। जावेद अब तक 70 सफाई अभियान चला चुके हैं और इस दौरान कई टन कचरा वेटलैंड से बाहर निकाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed