फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Avtar Singh Murder Case; Along With IAS Officer Father in law Police Submit Chargesheet in Court Against 16 Accused

अवतार सिंह हत्या मामला: आईएएस अधिकारी के ससुर समेत 16 के खिलाफ आरोपपत्र दायर

विज्ञापन
Avtar Singh Murder Case; Along With IAS Officer Father in law Police Submit Chargesheet in Court Against 16 Accused
अदालत से का लोगो लगाएं
विज्ञापन

-साजिश के तहत की गई थी हत्या, कुछ आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर
जम्मू। बहुचर्चित अवतार सिंह हत्या मामले में पुलिस ने एक आईएएस अधिकारी के ससुर समेत 16 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। मामले में सोमवार को सिटी जज जम्मू की अदालत में चालान पेश किया गया।
पेश किए गए चालान में आईएएस संजीव वर्मा के ससुर शरत पुरी, पूर्व आईपीएस अफसर महमूद शेख, भू माफिया रविंद्र गुप्ता उर्फ गोला शाह, रविंदर गुप्ता, पुरुषोत्तम सिंह, दरविंदर पाल सिंह, सूरज सिंह, वरुण कुमार, रजत जंडियाल , विकास सिंह, जयप्रीत, संदीप चाढ़क, गंभीर सिंह, विशाल सिंह, पूनम कुमारी और रघुनंदन शामिल हैं। जयप्रीत सिंह उर्फ हनी, विकास सिंह, पूनम कुमारी और गंभीर सिंह के खिलाफ अलग-अलग आरोप-पत्र दायर किया जाएगा, क्योंकि वे फिलहाल गिरफ्तारी से बाहर हैं।
विज्ञापन


जमीन विवाद में की थी हत्या
बता दें कि 30 अप्रैल 2024 को ग्रेटर कैलाश में एनआरआई अवतार सिंह की जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। तब सामने आया कि भू माफिया गोला शाह, आईएएस संजीव वर्मा के ससुर शरत पुरी, सेवानिवृत्त आईपीएस शेख महमूद ने माफियाओं के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसमें अवतार सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी अफसर ने भी की लापरवाही
आरोपपत्र में यह भी बताया गया है कि पूरी घटना में तत्कालीन इंचार्ज पुलिस चौकी अफसर ग्रेटर कैलाश पीएसआई पुनीत शर्मा की निष्क्रियता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के अनुसार बार-बार अनुरोध करने के बावजूद वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के बजाय वरिष्ठ अधिकारियों को अपडेट करने में व्यस्त रहे। इसकी वजह से षड्यंत्रकारियों को दिनदहाड़े साजिश को अंजाम देने का मौका मिल गया। उनकी निष्क्रियता वर्तमान में प्रशासनिक जांच के दायरे में है। इस मामले में उनकी भूमिका की आगे की जांच चल रही है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed