फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Avinash Rai Khanna said that terrorists are targeting civilians in furiousness

जम्मू-कश्मीरः बौखलाहट में नागरिकों को निशाना बना रहे आतंकी- अविनाश राय खन्ना

Sun, 20 Oct 2019 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Oct 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Avinash Rai Khanna said that terrorists are targeting civilians in furiousness
अविनाश राय खन्ना - फोटो : अमर उजाला, फाइल

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि तेजी से सामान्य होते जा रहे हालात से बौखलाए आतंकी कश्मीर में नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार को जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में खन्ना ने कहा कि लोगों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन गैर स्थानीय नागरिकों की हत्याएं करने वाले आतंकी जल्द ही मारे जाएंगे या पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नजरबंद लोगों के समर्थन में वहां के लोगों ने एक भी प्रदर्शन नहीं किया। कश्मीर की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ रहती है। यह उन्होंने स्वयं देखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां, कांग्रेस और पीडीपी ने जम्मू कश्मीर में ज्यादातर समय शासन किया और यह पार्टियां सरपंच-पंचों को अधिकार नहीं देना चाहती थीं। भाजपा सरकार ने इस तरफ कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 73वां व 74वां संशोधन जम्मू कश्मीर में लागू होने से यहां पर जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed