फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Authorised persons' dealing with Art 370, AFSPA: Jitendra

' 370 और AFSPA को देख रहे अधिकृत लोग'

Mon, 19 Jan 2015 12:50 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
 Authorised persons' dealing with Art 370, AFSPA: Jitendra

जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर बने गतिरोध के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (आफ्स्पा) जैसे विवादास्पद मुद्दों के हल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति लगातार देख रहे हैं।

विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ने सरकार गठन के बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए कहा रियासत में राजनीतिक स्थिति अस्थिर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रियासत में किसी की भी सरकार बने उसमें भाजपा की अहम भूमिका होगी।
विज्ञापन


पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि वहां जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक स्थिति अस्थिर है और पार्टी नेतृत्व इससे निपटने की कोशिश कर रहा है।

सिंह ने यह नहीं बताया कि भाजपा रियासत में किसके साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही है लेकिन खबर हैं कि वह एक गठबंधन सरकार बनाने के लिए पीडीपी के साथ संपर्क में है। पीडीपी भी भाजपा को समर्थन देने का इशारा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता'

 Authorised persons' dealing with Art 370, AFSPA: Jitendra

राज्य की 87 सदस्यीय विधानसभा में 28 सीटें जीत कर पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है जबकि भाजपा 25 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रियासत में जो भी होगा, जो भी सरकार होगी उसमें भाजपा को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने राज्य में 25 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। पीडीपी ने छह शर्त रखकर भाजपा का समर्थन ठुकरा दिया था, इसके बाद से लगातार अनुच्छेद 370 और आफ्स्पा जैसे विवादास्पद मुद्दे पर दोनों पार्टी के बीच मतभेद बना हुआ है जिसे सुलझाने के लिए काम चल रहा है।

उन्होंने कहा, इन मुद्दों को हल करने के लिए अधिकृत व्यक्ति पहले ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मौजूदा हालात में तो बिल्कुल नहीं क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के मुद्दे पर अभी कुछ भी तय नहीं है और जिम्मेदार लोग पहले ही इस पर (आफ्स्पा और अनुच्छेद 370) काम कर रहे हैं।

'भाजपा और पीडीपी में इन मुद्दों पर टकराव'

 Authorised persons' dealing with Art 370, AFSPA: Jitendra

फिलहाल मेरी ओर से कोई टिप्पणी करना शायद चल रही प्रक्रिया के प्रतिकूल हो। अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर भाजपा और पीडीपी के विचार एक दूसरे से विरोधाभास लिए हुए हैं। भाजपा इस अनुच्छेद को हटाए जाने के पक्ष में है जबकि पीडीपी ऐसा नहीं चाहती। इसी अनुच्छेद से राज्य को विशेष दर्जा मिलता है।

इसी तरह दोनों दल आफ्स्पा मुद्दे पर भी एक-दूसरे से अलग-अलग राय रखते हैं। पीडीपी इसे खत्म करना चाहती है जबकि भाजपा ऐसा किए जाने के खिलाफ है। बीते साल 2014 में केंद्रीय मंत्री पद संभालने के बाद सिंह ने यह कहकर बवाल मचा दिया था कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370 के फायदों और नुकसान पर बहस करने के लिए तैयार है और राज्य में समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संपर्क कार्यक्रम करके वह न मानने वाले लोगों को मनाने के लिए प्रयास करेगी।

विपक्षी दलों और अन्य पक्षों की ओर से आलोचना मिलने के बाद सिंह अपने बयान से पलट गए थे। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत न मिलने के कारण राष्ट्रपति ने राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया है। 15 सीटें जीतने वाली नेशनल कांफ्रेंस ने हाल ही में पीडीपी को बाहर से समर्थन की पेशकश की थी लेकिन पीडीपी ने इसे अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed