{"_id":"57ee619e4f1c1b8167575d0e","slug":"attack-on-crpf-party-in-kulgam-of-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:21 PM IST
विज्ञापन
जवान
- फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर हमला किया। इस हमले में किसी भी जवान के घायल होने की खबर नहीं है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुलगाम के बेहीबाग इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस दौरान वहां पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
जिस पर आतंकी मौके से फरार हो गए। आतंकियों की संख्या दो से तीन बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Trending Videos
मंगलवार को भी एसएसबी कैंप पर हुआ था हमला
आतंकी हमला
- फोटो : Demo Pic.
गौरतलब है कि मंगलवार को श्रीनगर के सौरा इलाके में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल के कैंप को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया गया था । इस हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ था।
सोमवार को भी दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल हुए थे। आतंकियों का हमला उस वक्त हुआ जब ये जवान अपनी रूटीन हाइवे पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे।