फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   assistant professor paper

Jammu News: 1132 ने दी असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा, अब इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की परीक्षा 22 को

विज्ञापन
assistant professor paper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डिग्री कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की परीक्षा ली जा रही है। रविवार को दोनों संभागों में परीक्षा हुई। जेके पीएससी कार्यालय जम्मू और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए। दिन की दो पालियों में 1298 अभ्यर्थियों में से 1132 ने पेपर दिया।
सुबह सात बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी पहुंच गए थे। निर्धारित समय पर पहचान पत्र, प्रवेश पत्र देखने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केंद्रों में भेज दिया गया। दोपहर को दूसरे चरण की परीक्षा शुरू हुई। जेके पीएससी के स्टाफ की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से आयोजन हुआ। कॉमर्स, फाइन आर्ट एंड म्यूजिक लैंग्वेज, इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री, रिनिबेवल एनर्जी, डोगरी, गणित, भौतिक विज्ञान विषय के पेपर हुए। अब इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की परीक्षा 22 सितंबर को ली जाएगी। बीते महीने भाषाओं के विषयों की परीक्षा ली गई थी, उसमें अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। वहीं, जेके पीएससी मूल्यांकन के बाद सूची तैयार कर उच्च शिक्षा विभाग को भेजेगा।
विज्ञापन

कुछ अभ्यर्थी खुश तो कई परेशान
रेशम घर कॉलोनी जम्मू स्थित जेके पीएससी कार्यालय के परीक्षा केंद्र से निकले कुछ अभ्यर्थी खुश तो कई परेशान दिख रहे थे। रजनीश ने कहा कि वह कॉमर्स संकाय से हैं। पेपर अच्छा हुआ। उम्मीद है कि इस बार नंबर आएगा। पहले भी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार दिया था, लेकिन कुछ नंबरों से पीछे रह गए।अभ्यर्थी अनिल ने कहा कि गणित विषय का असिस्टेंट प्रोफेसर बनना है। परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि कितना कटऑफ रहता है। अन्य कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि व्यवस्था तो अच्छी है, लेकिन प्रश्न छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed