{"_id":"68d5abbaca83dfa80206b2dc","slug":"assaulted-for-commenting-on-a-social-media-post-samba-news-c-274-1-rsp1001-102374-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोशल मीडिया में पोस्ट पर कमेंट करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोशल मीडिया में पोस्ट पर कमेंट करने पर मारपीट
Fri, 26 Sep 2025 04:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:29 AM IST
सार
बिश्नाह में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर स्कूली छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विस्तार
बिश्नाह। सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालने पर विवाद हो गया। इसके चलते छात्रों ने साथियों संग ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया है। मौके पर जमा भीड़ ने घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार घायल आशुतोष सलारिया पुत्र विजय कुमार सलारिया निवासी कूल कलां ने बताया कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी। इस पर एक युवक ने भड़काऊ कमेंट किया था। इसके बाद दोनों में फोन पर बहस शुरू हो गई। वीरवार को वह स्कूल से लौटते समय बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मण मार्ग पर रिंग रोड फ्लाईओवर के नीचे गाड़ी का इंतजार कर रहा था। इतनी देर में सात युवक थार और बाइक पर सवार होकर आए और लाठी डंडों से हमला कर दिया। मौके पर एकत्रित लोगों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन हमलावर उन्हें भी गालियां और मारने के लिए उतारू हो गए। ज्यादा भीड़ एकत्रित होने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल ने बताया कि हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत कर दी गई है।
बिश्नाह थाना प्रभारी राकेश सिंह जमवाल ने बताया की स्कूली छात्रों में किसी बात को लेकर मामूली मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को परिवार सहित थाने बुलाया गया है। लड़ाई के कारण का पता लगाया जा रहा है।