फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   asif ali zardari describes kashmir as 'jugular vein of pakistan

कश्मीर पर बिलावल के बाप जरदारी ने उगला जहर

Wed, 15 Oct 2014 10:26 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
asif ali zardari describes kashmir as 'jugular vein of pakistan

संयुक्त राष्ट्र द्वारा कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करने से मना करने के बाद भी पाक कश्मीर मुद्दे को लगातार अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में उठा रहा है। कश्मीर मुद्दे पर अब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पी.पी.पी.) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो के पिता और पार्टी के को-चेयरमैन व पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के तरफ से आया है।

विज्ञापन


एक पाकिस्तानी समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि कश्मीर पाकिस्तान के 'गले की नस' है और उनकी पार्टी इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाएगी। जरदारी ने लाहौर में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि  'कश्मीर पी.पी.पी. की बुनियाद है। घाटी की कोई भी घटना पार्टी और कार्यकर्ताओं  प्रभावित करती है।'
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि  पिछले महीने ही पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने कश्मीर पर भड़काऊ बयान दिया था। बिलावल ने तब कहा था कि उनकी पार्टी पूरा का पूरा कश्मीर भारत से वापस लेकर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र पहले ही कर चुका है मना

asif ali zardari describes kashmir as 'jugular vein of pakistan

उल्लेखनीय है कि कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की पाकिस्तान की रणनीतिक को मंगलवार को जब करारा झटका लगा था जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे आपसी मुद्दा बताकर बीच में दखल देने से इंकार कर द‌िया था।

एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर लगातार फायरिंग से गरमाते माहौल के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने यूएन सच‌िव बान-की-मूनको पत्र लिखकर कश्मीर में यू.एन. के दखल की मांग की थी।

यू.एन. ने कोई नया जवाब देने के बजाए दोहराया है कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए मतभेद सुलझाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed