फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Article 370

Jammu News: 370 पर सुप्रीम मुहर पाकिस्तान और अलगाववादी ताकतों के मुंह पर तमाचा

विज्ञापन
Article 370
पूर्व सैनिकों ने सैनिक कॉलोनी में मनाया जश्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (एबीपीएसएसपी) से जुड़े पूर्व सैनिकों ने मंगलवार सैनिक कॉलोनी में जश्न मनाया। परिषद के सदस्यों ने कहा कि इस फैसले से जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे अन्य राज्यों के सैनिकों के साथ भी न्याय हुआ है। यह फैसला पाकिस्तान और अलगाववादी ताकतों के मुंह पर तमाचा है।

एबीपीएसएसपी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) सुखवीर मनकोटिया ने कहा कि हम इस फैसले से खुश हैं, क्योंकि मणिपुर से लेकर राजस्थान और लद्दाख से लेकर केरल तक जम्मू-कश्मीर में सेवारत सैनिकों ने बलिदान दिया है। लेकिन विडंबना यह थी कि उनके परिवारों को यहां जमीन खरीदने की अनुमति तक नहीं थी। सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने के केंद्र सरकार के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। इससे देश के अन्य हिस्सों के सैनिकों को खुशी हुई है जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जम्मू-कश्मीर में सेवा कर रहे हैं। पूर्व सैनिक नरेंदर सिंह ने कहा कि अलगाववादियों और पाकिस्तान के इशारे पर काम करने वाली पार्टियों को छोड़कर सभी लोगों में फैसले पर खुशी जताई है। एक अन्य पूर्व सैनिक राकेश चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के साथ न्याय किया है। इससे विभिन्न समुदायों के साथ भेदभाव समाप्त हो गया है। इससे अन्य राज्यों में शादी करने वाली जम्मू-कश्मीर की बेटियों को संपत्ति के अधिकार से वंचित कर दिया गया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed