फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrested for working at the behest of pakistani commander in target killing

Attack on Terror : गृहमंत्री के सख्त तेवरों के बाद दहशतगर्दों पर शिकंजा, घाटी में पाकिस्तानी नेटवर्क का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 01:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jun 2022 01:50 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी कमांडरों के साथ संपर्क मामले में कश्मीर के श्रीनगर, बारामुला, अनंतनाग व कुलगाम और जम्मू संभाग में जम्मू, रामबन, उधमपुर व कठुआ में छापे मारे गए। इस दौरान दर्जनभर युवाओं को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
arrested for working at the behest of pakistani commander in target killing
आतंकवादी डेमो। - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों के इशारे पर काम करने वाले नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कश्मीर के साथ ही जम्मू के कई जिलों में छापों के दौरान दर्जनभर युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई हालिया टारगेट किलिंग और अन्य आतंकी घटनाओं के मद्देनजर की गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी कमांडरों के साथ संपर्क मामले में कश्मीर के श्रीनगर, बारामुला, अनंतनाग व कुलगाम और जम्मू संभाग में जम्मू, रामबन, उधमपुर व कठुआ में छापे मारे गए। इस दौरान दर्जनभर युवाओं को हिरासत में लिया गया है। इन युवाओं के कार्यस्थल के साथ ही आवासीय परिसर में भी कार्रवाई की गई। इसमें कई डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार इन सबूतों की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन


सज्जाद गुल, आशिक नेंगरू, अर्जुमंद गुलजार के संपर्क में थे
पाकिस्तानी कमांडरों के इशारे पर हाल में टारगेट किलिंग और अन्य आतंकी वारदातों को अंजाम दिया गया। इसमें हाइब्रिड आतंकियों का इस्तेमाल किया गया। इनमें से कई पाकिस्तान में बैठे कमांडरों के लगातार संपर्क में थे। इन कमांडरों में सज्जाद गुल, आशिक नेंगरू, अर्जुमंद गुलजार शामिल हैं, जिन्हें अनैतिक गतिविधियां निवारण अधिनियम के तहत गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तान में बैठे ये हैंडलर कई टारगेट किलिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं। ये लोग युवाओं को बरगलाकर आतंकी संगठनों में भर्ती कराने के साथ ही आतंकी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश विरोधी गतिविधियों का दें मुंहतोड़ जवाब: डीजीपी
डीजीपी दिलबाग सिंह ने हिदायत दी है कि ऐसे सभी तत्वों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की जाए जो पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों के संपर्क में हैं। देश विरोधी गतिविधियों और इसमें शामिल लोगों के  खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसमें किसी को बख्शा न जाए। अशांति पैदा करने की किसी भी कोशिश की इजाजत नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed