फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   arrest

अपहरण मामले में फरार मास्टरमाइंड 19 माह बाद धर्मशाला में दबोचा, भेष बदलकर रह रहा था

विज्ञापन
arrest
पुलिस गिरफ्त में धर्मशाला से पकड़ा आरोपी।
सांबा/बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में मई 2019 में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के 10 वर्षीय बेटे के अपहरण मामले में फरार मास्टरमाइंड को पुलिस ने करीब 19 माह बाद धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय कुमार रैना वहां भेष बदलकर रह रहा था। उसके कब्जे से अर्टिगा कार, एटीएम कार्ड और कई फर्जी कार्ड भी बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन सातवां आरोपी मास्टरमाइंड संजय रैना फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। इसके खिलाफ 29 मई 2019 को लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी से पूछताछ में अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के अंतरराज्यीय मॉड्यूल का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार जोगिंद्र पाल शर्मा निवासी जलोचक्क ने 6 मई 2019 को 10 वर्षीय बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनका बेटा अनिरुद्ध 5वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल बस से उतरक र घर जाते समय लाल रंग की कार में सवार अज्ञात लोग उसे उठाकर ले गए हैं। अपहरणकर्ताओं ने रिहाई के लिए एक करोड़ की फिरौती की मांग की है। इसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी के मुताबिक एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। कई जगह दबिश के बाद अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया गया। साथ ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए दो वाहन और एक स्कूटी भी बरामद की गई। सातवां आरोपी मास्टरमाइंड संजय कुमार रैना निवासी निवासी गुंडाना जिला डोडा फरार था। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायलय में चार्जशीट दायर की। न्यायालय से संजय रैना के खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी करवाया।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सांबा के मार्गदर्शन में एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा मोहिता शर्मा आईपीएस ने विशेष टीमों का गठन किया, जिन्होंने कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी के धर्मशाला में होने का पता चला। टीम ने बुधवार को वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी वहां भेष बदलकर रह रहा था। निरंतर अपनी पोजिशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसके कब्जे से अर्टिगा कार और फर्जी कार्ड बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के घर के पास रहता था आरोपी संजय
बाड़ी ब्राह्मणा में जब 5वीं कक्षा के छात्र का अपहरण हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि आरोपी पीड़ित परिवार के घर के आसपास के ही हो सकते हैं। इसके बाद टीम गठित कर आरोपियों को दबोचा गया। सातवां आरोपी संजय रैना पीड़ित परिवार के घर के पास ही रहता था। उसी ने ही अपहरण की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed