{"_id":"616f151318aa131d3719c06c","slug":"arrest-rspura-news-jmu246145056","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने नशीलें पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 27 ग्राम हेरोइन और 1.6 लाख रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार चोरली कोठे बिश्नाह के पास एक नाका लगाया गया। इस बीच चोरली कोठे से बिश्नाह की ओर आ रहे तीन लोगों को चेकिंग के लिए रुकने को कहा गया। दोनों ने भागने की कोशिश की। संदेह होने पर उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 27 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन व 1.6 लाख रुपये बरामद हुए। उनकी पहचान सनी कुमार निवासी चोरली कोठे, तहसील बिश्नाह, बलदेव राज निवासी चोरली कोठे तहसील बिश्नाह और भोली देवी निवासी कोठे चोरली तहसील बिश्नाह के रूप में हुई। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसएचओ जोगिंद्र सिंह चिब ने बताया कि सन्नी कुमार पहले से ही 19 एफआईआर में शामिल है। सन्नी कुमार और बलदेव राज कुख्यात अपराधी हैं उन्हें पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया था।