{"_id":"653c28ca1d6d5bb400011cf9","slug":"arniya-seize-fire-protest-jammu-news-c-10-jmu1037-231954-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बजरंग दल ने प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का झंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बजरंग दल ने प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का झंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पाकिस्तान की ओर से अरनिया सेक्टर में वीरवार रात को की गई गोलाबारी के विरोध में शुक्रवार को जम्मू में राष्ट्रीय बजरंग दल ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान का झंडा फूंककर नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है, जिसका परिणाम सीमावर्ती इलाकों के नागरिकों को भुगतना पड़ता है। भारत सरकार को पाकिस्तान को उसी की भाषा में करारा जवाब देना चाहिए। बजरंग दल ने सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है।
पाकिस्तान के खिलाफ निकाली रैली
जम्मू। मिशन स्टेट हुड ने सीजफायर का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान के खिलाफ रैली निकाल नारेबाजी की। सदस्यों ने कहा कि पहले भी कई बार उल्लंघन हो चुका है। अभी तक पाक बाज नहीं आया। पाकिस्तान के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए, क्योंकि कई सैनिक शहीद हो चुके हैं। जान और माल का नुकसान हुआ है। गोलाबारी से लोग सहमे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील डिंपल, वीना देवी, रेखा, विजय, स्वर्ण लाल, मोहिंद्र, अरुण वर्मा, विकास, दीपक मौजूद रहे। ब्यूरो