फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army's retaliation against Pakistan, many Pakistani soldier terrorists killed, launch pads destroyed

पाकिस्तान पर सेना की जबरदस्त जवाबी कार्रवाई, जवानों ने मार गिराए कई सैनिक और आतंकवादी

Fri, 20 Dec 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 20 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Army's retaliation against Pakistan, many Pakistani soldier terrorists killed, launch pads destroyed
loc - फोटो : अमर उजाला

कुपवाड़ा व मेंढर में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया है। तत्तापानी व कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों के कई लांचिंग पैड तबाह कर दिए हैं। कुपवाड़ा सेक्टर के सामने अथमुक्कम के सामने स्थित पाकिस्तानी ब्रिगेड मुख्यालय, एसएसजी केंद्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक व आतंकी मारे गए हैं। सेना को सूचना मिली थी कि लश्कर व जैश के आतंकी यहां एकत्र होकर घुसपैठ की योजना बना रहे थे। हालांकि इस नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन


मेंढर में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की नापाक हरकत का भारत ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी कब्जे वाले (पीओके) तत्तापानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने तत्तापानी क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही दिन भर के लिए बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

...इसके बाद भारतीय सेना ने जवाब देना शुरू किया

तीन दिन बाद गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सुबह करीब सवा सात बजे पाकिस्तानी सेना ने दबराज, नाड़मनकोट, चोई मनकोट, बलनोई और घानी आदि में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों में बंद हो गए। 

पकिस्तान ने करीब डेढ़ घंटे मोर्टार बरसाए। इसके बाद भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। इस पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी। सूत्रों के अनुसार सेना की जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तानी कब्जे वाले तत्तापानी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है।  

पाकिस्तानी सेना सुबह और दिन ढलने के बाद गोलाबारी कर रही

एलओसी के पलांवला सेक्टर के केरी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार सुबह चार बजे गोलीबारी की। डेढ़ घंटे तक चली गोलीबारी में विशाल नाम का जवान घायल हो गया। घायल जवान को आनन-फानन में अखनूर सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। सेना ने गोलाबारी का माकूल जवाब दिया है।

सूत्रों के मुताबिक धुंध का सहारा लेकर पाकिस्तान घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तानी सेना सुबह और दिन ढलने के बाद गोलाबारी कर रही है। दो दिन पहले घुसपैठ की कोशिश के दौरान ही पंजाब के होशियारपुर का जवान सुखविंदर सिंह शहीद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed