फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army organises Vijay Diwas arms exhibition in Kargil ahead of 24th anniversary of Operation Vijay Kargil

विजय दिवस: सेना के शस्त्रों को देख रोमांचित हुए बच्चे, कारगिल में लगी हथियारों की प्रदर्शनी

Sun, 16 Jul 2023 04:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 04:56 PM IST
सार

कारगिल में सेना ने हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेना द्वारा संचालित किए जा रहे हथियारों और उपकरणों के बारे में स्कूली विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Army organises Vijay Diwas arms exhibition in Kargil ahead of 24th anniversary of Operation Vijay Kargil
Kargil - फोटो : सेना पीआरओ

विस्तार

सेना ने 'ऑपरेशन विजय' की 24वीं वर्षगांठ से पहले कारगिल में हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सेना द्वारा संचालित किए जा रहे हथियारों और उपकरणों के बारे में स्कूली विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चे काफी रोमांचित दिखे। प्रदर्शनी में स्वदेशी हथियारों और उपकरणों भी दर्शाए गए, जिन्हें सेना उपयोग में ला रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मेजर जनरल सचिन मलिक ने किया। समारोह में स्कूली बच्चे, शहरवासी समेत सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कर्नल बलवान सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल्स पर कब्जा करने के दौरान बहादुर भारतीय सैनिकों की वीर गाथाओं के बारे में बच्चों को बताया। स्कूली बच्चे और युवा हथियारों और उपकरणों की कार्यप्रणाली और संचालन को देख काफी उत्साहित हुए। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा युवाओं को अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में शामिल होने के बारे में भी बताया गया। महिला अधिकारियों ने भी उपस्थित लोगों विशेषकर बच्चों के साथ बातचीत की और उनके साथ भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed