{"_id":"5a9fe1844f1c1bb5568b76e2","slug":"army-man-shot-himself-in-handwara-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने मारी खुद को गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः राष्ट्रीय राइफल्स के जवान ने मारी खुद को गोली, मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 07 Mar 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
सैन्यकर्मी ने मारी खुद को गोली
- फोटो : demo pic
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान की पहचान बीरेंदर सिन्हा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हंदवाड़ा में तैनात सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवान बीरेंदर ने संदिग्ध परिस्थतियों में अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुतबिक गोली जवान के सिर पर लगी थी।
विज्ञापन
हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#JammuAndKashmir Army soldier Birender Sinha allegedly shot himself dead with his service rifle while on duty in Kupwara earlier today. More details awaited.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 7, 2018