फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Army fully capable of handling terrorist

PMO राज्यमंत्री का बयान, कहा-'पाक की नापाक हरकतों का जवाब देगी सेना'

Tue, 20 Sep 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 20 Sep 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
Army fully capable of handling terrorist
ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
केंद्रीय मंत्री डा. जीतेन्द्र सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का करारा उत्तर देने में भारतीय सेना सक्षम है।
विज्ञापन


उड़ी में आतंकी हमले में पाकिस्तान का चेहरा दुनिया के सामने एक बार फिर बेनकाब हो गया है। भारतीय सेना ऐसी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

उड़ी में आतंकी हमले के बाद सीजफायर का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने फिर से ओछी हरकत दिखाई है। सेना उसका माकूल जवाब दे रही है। हर जरूरी कार्रवाई सही समय पर की जाएगी। पाकिस्तान की हर हरकत पर हमारी नजर है। जो भी जरूरी कदम है, वह जरूर उठाया जाएगा।

'आतंक के आकाओं को एक-एक कर चुन-चुनकर मारेंगे'

Army fully capable of handling terrorist
सांसद जुगल क‌िशोर - फोटो : File Photo
उड़ी में पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर के उल्लंघन पर भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है। भारतीय फौजों ने घुसपैठ को नाकाम कर और उड़ी 10 आतंकियों को मौत के घाट उतार कर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का इजहार कर दिया है।

जो भी भारत की तरफ गलत इरादे से देखेगा, उसको अंजाम भुगतना पड़ेगा। सेना ने उड़ी में भी घुसपैठिए आतंकियों को मार गिराया है। यह तो शुरुआत है। जरुरत पड़ी तो पीओके में घुसकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने में भी भारतीय सेना सक्षम है। भारत ने बहुत बर्दाश्त कर लिया। अब और सहन नहीं होगा। पाकिस्तान अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे अंजाम भुगतना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed