भद्रवाह और बाड़ी ब्राह्मणा में दिखे संदिग्ध, सेना ने चलाया तलाशी अभियान, फिलहाल कोई सुराग नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा और भद्रवाह में संदिग्धों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा तलाशी अभियान चलाया। बाड़ी ब्राह्मणा में संदिग्ध ग्रामीणों को चकमा देकर जंगल की ओर फरार हो गया। दोनों जगहों पर कई लोगों से सुरक्षाबलों ने संदिग्धों के बारे में जानकारी ली। डोडा जिले में कुछ दिन पहले आतंकी और मददगार के पकड़े जाने के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियां सतर्क हैं।
शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा गांव बीरपुर में अज्ञात व्यक्ति को लोगों ने घेर लिया। वार्ड दो के पंच विजय कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया कि संदिग्ध वार्ड-2 के कुंदनपुर गांव से लगते सैन्य क्षेत्र से इलाके में पहुंचा था। वह तकरीबन छह फुट लंबा था। उसने धोती कुर्ता पहन रखा था और हाथ में छड़ी ले रखी थी।
जब ग्रामीणों ने उससे यहां आने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। बार-बार गलत जानकारी दे रहा था। इसके बाद सरपंच बीना जमवाल ने सेना को भी सूचित किया। जब तक सेना और पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक वह लोगों को चकमा देकर बीरपुर क्षेत्र से सटे जंगलों में भाग गया। उसके बाद पुलिस और सेना ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक तलाशी चलती रही, लेकिन फिलहाल कुछ हाथ नहीं लगा है।
सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया
उधर, भद्रवाह तहसील के डुगली भाला में सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे तक चले तलाशी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। सेना को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में तीन से चार संदिग्धों को देखा गया है।
इसके बाद सेना और पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर संयुक्त तलाशी चलाया। बीते सप्ताह सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को हथियारों सहित पकड़ा है। लगातार आतंकी गतिविधियां और उनके पकड़े जाने से इलाके में आतंकियों के होने का अंदेशा है।